Sunday, December 3, 2023
Google search engine
Homeजनपदगाज़ीपुर :जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा का दो दिवसीय गाज़ीपुर...

गाज़ीपुर :जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा का दो दिवसीय गाज़ीपुर दौरा.

गाजीपुर। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मा मनोज सिन्हा दो दिवसीय दौरे के दौरान आज बाबतपुर हवाई अड्डे से सीधे गाजीपुर पहुंचे जहां उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कांफ्रेंस हाल मे लगभग एक घंटे तक एक एक लोगों से स्नेहिल मुलाकात कर हाल चाल पूछा। मा मनोज सिन्हा के चेहरे की चमक और हृदय अपने चीर परिचितों केको देख कर प्रफुल्लित था। लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में मा उप राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और वो काफिले के साथ अपने पैतृक गांव मोहनपुरा के लिए रवाना हो गए।


इससे पहले वाराणसी के बाबतपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मा मनोज सिन्हा के पहुंचने पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में जनपद से पहुंचे शुभचिंतकों की भारी भीड़ ने जोरदार स्वागत अभिनन्दन किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शोभनाथ यादव,महामंत्री प्रवीण सिंह, ओमप्रकाश राय, सुनील सिंह , संकठा प्रसाद मिश्र, अच्छेलाल गुप्ता ,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,कार्तिक गुप्ता पप्पू चौबे, मनीष वर्मा,मन्नू राजभर आदि मौजूद रहे।
मा उप राज्यपाल मनोज सिन्हा का सिधौना मे श्यामकुवर मौर्य,अचल सिंह, सैदपुर मे अश्विनी पांडेय संतोष चौहान, पहाड़पुर में प्रवीण त्रिपाठी, नंदगंज मे विनीत शर्मा तथा महाराजगंज मे गोपाल राय के नेतृत्व में भारी स्वागत अभिनन्दन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments