सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव अब्दुल वाजिद अंसारी पप्पू ने गर्म जोशी से किया स्वागत
सादात।सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अर्जुन राय की दूसरी पुण्यतिथि पर शुक्रवार को सादात क्षेत्र के पिपनार गांव में उनके घर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।आगन्तुक वक्ताओं ने स्व. राय के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए संगठन हित में किए गए उनके कार्यों को याद किया।
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्व. अर्जुन राय ने पूरी लगन के साथ संगठन से जुड़े कार्य करते हुए संसाधन के अभाव के बावजूद पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। उनकी कर्मठता और संगठनात्मक कार्यों की जितनी भी सराहना की जाय, वह कम ही होगी। अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए पार्टी के जिला सचिव एवं कार्यक्रम के आयोजक आजाद राय ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, जंगीपुर विधायक डा वीरेन्द्र यादव, सैदपुर विधायक अंकित भारती, जंगीपुर विधायक वीरेंद्र यादव, मुहम्मदाबाद विधायक मन्नू अंसारी,अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव अब्दुल वाजिद अंसारी पप्पू जो अपनी पार्टी के लिए हमेशा चढ़ बढ़ के कार्य करने वाले गरीबों के मसीहा भी रहे मौजूद, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डा. नन्हकू यादव, सपा शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष कमलेश यादव भानू, प्रदेश सचिव संजय यादव पप्पू, सपा प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य डा. विजय बहादुर यादव, सुदर्शन यादव, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव अब्दुल वाजिद अंसारी पप्पू,अपनी पार्टी के लिए हमेशा तन मन से कार्य करने के लिए जाने जाने वाले गरीबों की मदद के लिए हमेशा आगे बढ़ के काम करने वाले अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव अब्दुल वाजिद अंसारी पप्पू ने प्रदेश अध्यक्ष को श्रीराम जन्मभूमि का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।