-1 C
New York
Wednesday, November 29, 2023

उप चुनाव 2023 : घोसी में बजेगा बीजेपी का डंका – मीना चौबे

  • 5 सितंबर को डाले जाएंगे वोट, नतीजे 8 सितंबर को
  • सरकार की योजनाओं का जनता को मिल रहा लाभ
  • “योगी सरकार में माफिया जेल में हैं या ऊपर गए”
  • कानून पर जीरो टॉलरेंस ने प्रदेश को नई पहचान दिलाई
  • गुंडाराज, माफियाराज, जंगलराज जैसे शब्द अतीत हो चुके हैं

उमाशंकर उपाध्याय।

मऊ। घोसी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए बीजेपी गठबंधन ने पूरी ताकत झोंक दी है। एक तरफ जहां बीजेपी संगठन और सरकार के साथ एनडीए के सहयोगी घोसी में खाक छान रहे हैं। वहीं बीजेपी की प्रतिष्ठा को बचाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ दो सितंबर को घोसी में जनसभा भी करेंगे। घोसी उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान का मुकाबला सपा के पूर्व विधायक सुधाकर सिंह से हैं। बीजेपी के लिए सपा से यह सीट छीनने की चुनौती है तो पाला बदलने वाले चौहान पर घोसी में अपना दबदबा बरकरार रखने की भी चुनौती है। घोसी उपचुनाव सिर्फ दो प्रतिद्वंद्वी दलों के नहीं, बल्कि दो प्रतिस्पर्धी गठबंधनों NDA और INDIA के बीच चुनावी रण में बदल गया है।

आजाद पत्र से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश बीजेपी की प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने कहा कि साल 2014 में बीजेपी जब सत्ता में आई तो पीएम नरेंद्र मोदी ने “सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास” की मूल मंत्र के साथ लोककल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुँचाने का काम किया। आज पूरा विश्व नरेंद्र मोदी का कायल है। देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में भारत का डंका बज रहा है। वहीं साल 2017 से उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में “कानून पर जीरो टॉलरेंस ने प्रदेश को नई पहचान दिलाई है। यूपी अब माफियाओं का नहीं बल्कि महोत्सव का प्रदेश बन चुका है। उपद्रवियों का नहीं बल्कि उत्सवों का प्रदेश बन चुका है। यहां गुंडाराज, माफियाराज, जंगलराज जैसे शब्द अतीत हो चुके हैं। जनता का आशीर्वाद पीएम मोदी और सीएम योगी वाली डबल इंजन की सरकार को मिला है।

मीना चौबे ने कहा कि 2017 से पहले ताश के पत्ते की तरह अफसरों को फेंटा जाता था। प्रशासन में स्थिरता नहीं थी। योगी सरकार ने प्रशासन को स्थिर किया। इसका लाभ जनता जनार्दन को मिल रहा है।मीना चौबे ने कहा कि साल 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में परंपरागत, जाति-मजहब, परिवारवाद, भ्रष्टाचार जैसी समस्या थी। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने शुरुआत में 10 सेक्टर चिह्नित किए। 6 साल में 2 साल तक कोरोना महामारी से प्रदेश जूझते हुए भी अपने नागरिकों के लिये मुफ़्त राशन, मुफ़्त टीका उपलब्ध कराने का कार्य किया। यूपी के लिए कहा जाता था कि यहां विकास नहीं हो सकता है। यहां कोई सोच नहीं है। आज वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लिस्ट में नंबर-1 पर दौड़ रहा है।

मीना चौबे ने कहा कि मऊ के लोग 2005 भूले नहीं हैं। यहां के लोगों में “दंगा को लेकर धारणा बन चुकी थी” लेकिन मऊ ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने इस मिथक को तोड़ा यहां दंगाई अब दंगा करना तो दूर दंगा के बारे में सोचने तक से कांपने लगे हैं। आलम ये है कि मऊ ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में पिछले 6 साल में एक भी दंगा नहीं हुआ।

मीना चौबे ने कहा कि यूपी की योगी सरकार ने सूबे में इन्फ्रास्ट्रक्चर को डेवलप किया। इस सरकार ने सरकारी नौकरी में पारदर्शिता लाई। निजी क्षेत्र में जॉब की संभावनाएं बनाई। योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा 1 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को 12 हजार रुपए सालाना दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ये वही उत्तर प्रदेश है, जहां एक बाप को चिंता रहती थी कि बेटियों को कैसे पढ़ाएंगे? आज यहां बेटियों की पढ़ाई में आर्थिक मदद दी जा रही है।मीना चौबे ने कहा कि साल 2017 से पहले कहा जाता था कि यूपी में जंगल राज है। यहां कानून व्यवस्था संभव नहीं है लेकिन 2017 में योगी आदित्यनाथ ने सूबे की कमान संभालते ही पुलिस की सुविधाओं को बढ़ाया। 1.64 लाख पुलिस भर्ती की प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा किया गया। यूपी में सात पुलिस कमिश्नरेट बने हैं। हर रेंज पर फोरेंसिक लैब बनाई। STRF का गठन किया। ताकि, दैवीय आपदा के वक्त मदद पहुंचाई जा सके।

“मीना चौबे ने कहा कि साल 2017 से पहले वाली सरकारों का ध्यान यूपी में नहीं बल्कि उनके पैतृक गांव पर था। लेकिन योगी आदित्यनाथ जी की दूरदर्शी सोच उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले पर है उन्होंने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के माध्यम से महिलाओं को सक्षम सशक्त बनने का अवसर दिया।उन्होंने “यूपी में इंटरस्टेट कनेक्टिविटी को बेहतर किया। हर जिला मुख्यालय को लिंक रोड से जोड़ा। राज्य में कई फोरलेन बनाए गए। देश में सबसे ज्यादा 5 सिटी में मेट्रो चल रही हैं। 6वां शहर आगरा में दिसंबर तक चल जाएगी। रैपिड रेल के जरिए देश की राजधानी को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि साल 2017 में उत्तर प्रदेश में सिर्फ 2 एयरपोर्ट थे, लेकिन इसी उत्तर प्रदेश में आज 9 हैं। अगले 12 एयरपोर्ट पर सरकार काम कर रही है। वहीं 5 को एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सहमति दे दी है। जल्द ही योगी सरकार उनको जोड़ देंगी। अगले 2 साल में 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला पहला राज्य यूपी होगा।

मीना चौबे ने कहा कि “आज योगी आदित्यनाथ की सरकार पूर्वी बंदरगाह से जुड़ते हुए वाराणसी से सबसे लंबा क्रूज चला रही है। अपने प्रोडक्ट को वैश्विक बाजार तक पहुंचा पा रहे हैं। 6 वर्ष के अंदर लोगों की सोच बदली है। पहले लोग यूपी का नाम आते ही संशय में पड़ जाते थे।

“मीना चौबे ने कहा कि पीएम आवास योजना में 12 लाख लोगों को घर मिला। 1 लाख किमी सड़कें गड्‌ढा मुक्त हुईं। ईज ऑफ डुईंग में यूपी नंबर-2 पर है। योगी आदित्यनाथ की सरकार यूपी में प्रत्येक व्यक्ति आय को डबल करने में सफल हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर 17 लाख महिलाओं को पेंशन मिलती थी। वो भी सिर्फ 500 रुपए, उसको बढ़ाकर 31 लाख निराश्रित महिलाओं को दी जा रही है। वो भी डबल करके दे रहे हैं।

मीना चौबे ने कहा कि “बेरोजगारी की दर 2016 में 18% थी, आज वो 3 से 4% के बीच है। वहीं, जितना गन्ना मूल्य भुगतान 10 साल में हुआ उसका दोगुना 6 साल में किया। 2.02 लाख करोड़ का भुगतान गन्ना किसानों को हुआ। 2017 से अब तक 345 लाख मीट्रिक टन खरीद हुई। 64 हजार करोड़ का भुगतान किसानों को हुआ। योगी आदित्यनाथ की सरकार वन डिस्ट्रिक, वन मेडिकल कॉलेज की तरफ बढ़ चुकी है। जल्द ही सभी 75 जिले में मेडिकल कॉलेज होगा। हर मंडल में एक यूनिवर्सिटी होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles