Tuesday, December 5, 2023
Google search engine
Homeक्राइमआजमगढ़ में महिला ग्राम प्रधान की पिटाई का वीडियो वायरल, सात के...

आजमगढ़ में महिला ग्राम प्रधान की पिटाई का वीडियो वायरल, सात के खिलाफ पुलिस ने किया FIR दर्ज

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र में महिला ग्राम प्रधान की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। महिला ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी का अपने पट्‌टीदारों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर सुबह दोनों पक्षों में आपस में कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान विपक्षियों ने लाठी-डंडे से महिला ग्राम प्रधान की पिटाई कर दी। महिला ग्राम प्रधान की पिटाई का वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। इस मामले में महिला ग्राम प्रधान की तहरीर पर रौनापार थाने में सात आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही घटना में शामिल चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछतॉछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को बहुत जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।आपको बता दें कि इस बारे में रौनापार थाने की पुलिस का कहना है कि महिला ग्राम प्रधान की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना में शामिल चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। बाकी जो लोग इस घटना में शामिल हैं उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि यह पूरा मामला दो फुट की जमीन का है। जिसको लेकर महिला ग्राम प्रधान की अपने पट्‌टीदारों से कहासुनी हुई। इसी बीच मारपीट होने लगी। पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

जियाउल हक की रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments