Wednesday, December 6, 2023
Google search engine
Homeजनपदगाज़ीपुर :चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बसपा नेता माधवेन्द्र राय की पहली...

गाज़ीपुर :चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बसपा नेता माधवेन्द्र राय की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

गाज़ीपुर.!
Chandrayaan 3 Soft Landing on Moon: चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर मुहम्मदाबाद के बसपा नेता माधवेन्द्र राय की पहली प्रतिक्रिया आ गई है. माधवेन्द्र राय ने आज़ाद पत्र हिंदी दैनिक को बताया कि 140 करोड़ भारतीयों के सपनों के साथ चन्द्रमा पर उतरा चंद्रयान-3.

जय हिंद.
इसके बाद उन्होंने कहा कि यह सफलता समूची पृथ्वी, संपूर्ण मानवता और ‘नए और उभरते भारत’ की सामर्थ्य को समर्पित है.
उन्होंने ने इस सफल मिशन के लिए इसरो के सभी बैज्ञानिक और चंद्रयान टीम को शुभकामनायें और बधाई दी और कहा की आप सभी अथक मेहनत और प्रयास से आज हिंदुस्तान इस मुकाम को पा सका है, आप सभी को कोटि कोटि धन्यवाद एवं सुभकामनायें.

बता दें कि भारत के चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की बुधवार की शाम 6.04 बजे चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग हुई. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने इसकी पुष्टि की. इस अवसर पर माधवेन्द्र राय ने भारतीय वैज्ञानिकों के सामर्थ्य पर खुशी जताते हुए इसे भारत के लिए ऐतिहासिक और समृद्ध कदम बताया.

इसरो ने बुधवार को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस एलएम की साफ्ट लैंडिग कराने में सफलता हासिल की. भारतीय समयानुसार शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर इसने चांद की सतह को छुआ. इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश तथा चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिंग करने वाले चार देशों में शामिल हो गया है.

इसरो के महत्वाकांक्षी तीसरे चंद्रमा मिशन ‘‘चंद्रयान-3’’ के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) ने बुधवार शाम चंद्रमा की सतह को चूम कर अंतरिक्ष विज्ञान में सफलता की एक नयी इबारत रची. वैज्ञानिकों के अनुसार इस अभियान के अंतिम चरण में सारी प्रक्रियाएं पूर्व निर्धारित योजनाओं के अनुरूप ठीक से चली. यह एक ऐसी सफलता है जिसे न केवल इसरो के शीर्ष वैज्ञानिक बल्कि भारत का हर आम और खास आदमी टीवी की स्क्रीन पर टकटकी बांधे देख रहा था. लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस एलएम ने बुधवार शाम 6.04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की. यह एक ऐसी उपलब्धि है, जो अब तक किसी भी देश को हासिल नहीं हुई है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments