Tuesday, December 5, 2023
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशअखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय मंत्री बने ठाकुर अभिषेक सिंह

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय मंत्री बने ठाकुर अभिषेक सिंह

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के  राष्ट्रीय मंत्री बने ठाकुर अभिषेक सिंह

By:- Amitabh Chaubey

लखनऊ (आजाद पत्र):- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक करके क्षत्रिय समाज के लोगों के उत्थान और पीड़ित शोषितों के लिए जरूरी काम करने को लेकर जोरदार चर्चा हुई। इसी बिच अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर उमाशंकर सिंह कुशवाहा ने ठाकुर अभिषेक सिंह को अखिल भारतीय क्षेत्रीय महासभा के राष्ट्रीय मंत्री

मनोनीत किया है। उन्होंने अभिषेक के मनोनयन पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए यह आशा व्यक्त किया है कि वे संगठन के प्रति ईमानदारी व निष्ठा से कार्य कर मजबूती प्रदान करेंगे। अभिषेक सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर लोगों में हर्ष व्याप्त है। इस संबंध मे लोगों ने बधाईयां प्रेषित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है । अभिषेक सिंह मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले के निवासी है|


जिम्मेदारी मिलने पर ठाकुर अभिषेक सिंह ने कहा कि वह हमेशा क्षत्रिय धर्म का पालन करते हुए समाज की आवाज बनने की कोशिश करेंगे। साथ ही अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा सामाज के हर वर्ग के लोगों की आवाज को बुलंद करने का प्रयास किया गया। इसी निष्ठा के साथ संगठन के द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी गई है। उसे पूरा करने की कोशिश करता रहूंगा। बोले, क्षत्रिय समाज ने हमेशा नेतृत्व करके गलत नीतियों का विरोध किया है। यह कार्य आगे भी किया जाता रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments