प्रशासन लगातार रखे हुए है नजर, रोज रिकार्ड कर रहा जलस्तर
आज़ाद पत्र
गाजीपुर। गंगा के जलस्तर में फिर से बढ़ाव शुरू हो गया है। बुधवार को भी एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से नदी के जल स्तर में बढ़त दर्ज की गई। इससे गंगा नदी के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। हालांकि अधिकारी अपने स्तर से नजर रखे हुए हैं।
गंगा नदी के बढ़ रहे जलस्तर को लेकर प्रशासन लगातार नजर रखे हुए है। हर दिन सुबह आठ से दस बजे के बीच गंगा के बढ़ रहे जल स्तर को रिकार्ड किया जा रहा है। साथ ही इससे शासन को अवगत कराया जा रहा है। जिला आपदा विशेषज्ञ अशोक राय के मुताबिक सुबह 8 बजे तक गंगा के जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाव दर्ज किया गया है। बुधवार सुबह 8 बजे गँगा का जल स्तर 1 सेन्टीमीटर प्रतिघंटा बढ़ाव के साथ 56.000 मीटर दर्ज किया गया.