दोहरीघाट, मऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद सभापति द्वारा विभिन्न विश्वविद्यालयों में विधान परिषद के सदस्यों का मनोनयन किया गया जिसमें आजमगढ़ मऊ निकाय विधान परिषद के सदस्य विक्रांत सिंह रिशू को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में सदस्य नामित किया गया। वहीं रिशु के मनोनयन पर समर्थकों में काफी हर्ष और उल्लास का माहौल बना हुआ है। उनको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पूर्व में विधान परिषद द्वारा दो प्रतिष्ठित समितियों के यह सदस्य हैं। निर्दल एमएलसी होने के बावजूद इस प्रतिष्ठित विधान परिषद में मनोनयन होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। इनके पिता पूर्व मंत्री यशवंत सिंह एमएलसी का काफी योगदान है क्योंकि योगी आदित्यनाथ के काफी करीबी और वरिष्ठ नेता है। मनोनयन पर बधाई देने वालों में अजय सिंह प्रतिनिधि, अरुण सिंह ब्लाक प्रमुख, ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानी शुक्ला, प्रदीप कुमार राय उर्फ राजू राय ब्लाक प्रमुख, अरविंद राय पूर्व डायरेक्टर, चंदन उपाध्याय, अभिषेक कुमार दुबे, पवन उपाध्याय, रामाधीन पांडे, विकास वर्मा, मोहन दुबे प्रधान मोहित यादव और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बधाई दिया।
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के नामित सदस्य बने विक्रांत सिंह रिशु
RELATED ARTICLES