By-Anil kumar rai
कुशीनगर।विधानसभा मार्च के दौरान गुरुवार (13 जुलाई) को लाठीचार्ज में भारतीय जनता पार्टी के जहानाबाद जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह पार्टी के एक नेता विजय सिंह की मौत और पार्टी के कई नेताओं के घायल होने की समाचार से भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता काफी आक्रोशित है। शुक्रवार को जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय और सुदर्शन पाल के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी रविन्द्र नगर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
बताते चलें कि बिहार भाजपा ने गुरुवार को शिक्षकों की नियुक्ति और 10 लाख लोगों को नौकरी देने के मामले में विधानसभा मार्च निकाला था। इस दौरान पुलिस ने मार्च को रोकने के लिए जमकर लाठियां चलाईं। जिसमें भाजपा के कई सांसदों, विधायकों को चोट लगी है। जिसमें पत्रकारों को भी नहीं बख्शा गया। लाठी चार्ज के दौरान जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत की खबर सामने आने पर भाजपा कार्यकर्ता रविन्द्र बेलवा मिश्र चौराहे पर ‘बिहार सरकार हत्यारी है’, ‘नीतीश सरकार इस्तीफा दो’, नीतीश कुमार -तेजस्वी यादव मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर बिरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय ने कहा कि पटना में कल भाजपा के “शांतिपूर्ण पैदल मार्च” पर महागठबंधन की आततायी सरकार ने भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं पर निर्ममता से लाठीचार्ज की। जिससें सैकड़ों कार्यकर्ता बुरी तरह घायल हो चुके हैं और जहानाबाद के जिला महामंत्री की मौत हो गई। जो अति निन्दनीय है।महागठबंधन की सरकार ने खून बहाकर विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। जो कि संभव नहीं है।
इस अवसर पर जिला मंत्री विवेकानन्द शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द,सह मीडिया प्रभारी अमित राय, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनीष विश्वकर्मा,पडरौना देहात मण्डल मंत्री जनार्दन मद्धेशिया, अरुण राय, अश्विनी सिंह चन्देल, शैलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर भाजपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन
RELATED ARTICLES