Tuesday, December 5, 2023
Google search engine
HomeUncategorizedराजगढ़ चुनार मार्ग पर पुलिया में मिला नर कंकाल

राजगढ़ चुनार मार्ग पर पुलिया में मिला नर कंकाल

राजगढ़ चुनार मार्ग पर पुलिया में मिला नर कंकाल

राजगढ़,मिर्जापुर।
क्षेत्र के चुनार राजगढ़ मार्ग पर स्थित टेढिया गांव के पास पुलिया की झाड़ियों में नर कंकाल पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे सीओ चुनार उमाकांत सिंह व कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने नर कंकाल को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया।
राजगढ़ थाना क्षेत्र के बॉर्डर सेमरी गांव से लगभग 500 मीटर दूर चुनार थाना क्षेत्र के टेढिया गांव के पास राजगढ़ चुनार मार्ग पर नाला का पानी पार करने के लिए पुलिया बनाई गई है। शुक्रवार की सुबह आसपास के कुछ लोग पशु चराने के लिए टेढिया पुलिया के पास गए थे। पुलिया के पास से दुर्गंध उठने पर पशु चरा रहे लोग पुलिया के पास जाकर देखने लगे। तो पुलिया के पास नाले में सदाबहार के बीच मानव कंकाल दिखाई दिया। पशु चरा रहे लोगों ने इसकी सूचना ग्रामीणों की दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। नर कंकाल मिलने की सूचना जंगल की आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। सूचना मिलते ही चुनार सीओ उमाकांत दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर मौके का मुआयना करते हुए, नर कंकाल को जांच हेतु ले गए। इस संबंध में शक्तेशगढ़ चौकी प्रभारी इंद्र भूषण मिश्र ने बताया कि पुलिया के पास सदाबहार में एक कंकाल मिला है। जिसे जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच उपरांत पता चलेगा कि नर कंकाल किसका है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments