सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय महामंत्री को दो राज्यों का प्रभारी बनाए जाने पर दी बधाई
शाहबाद। राष्टवादी सामाजिक संगठन सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय महामंत्री को दो राज्यों का प्रभारी बनाए जाने पर युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने आवास पर जाकर दी बधाई
राष्ट्रवादी सामाजिक संगठन सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय महामंत्री गिरीश कुमार पाठक को संगठन के द्वारा राजस्थान और उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया। जिसको लेकर शनिवार को उनके आवास पर सैल्यूट तिरंगा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अर्पित वशिष्ठ ने अपने साथियों के साथ जाकर उनको दो राज्यों का प्रभारी बनाए जाने पर फूलमालाएं पहनाकर बधाई दी। तथा राष्ट्रीय महामंत्री ने आने वाले कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमित चौधरी,वरिष्ठ प्रदेश महामंत्री मुनीश लोधी,रामपुर जिलाध्यक्ष हरिनंदन श्रीवास्तव, संभल जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी,सत्येंद्र चौधरी व वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे।