सदर विधायक ने किया स्मार्ट क्लास का किया उदघाटन

सदर विधायक ने किया स्मार्ट क्लास का किया उदघाटन

यहां प्रारम्भ हो रहे स्मार्ट क्लास बच्चों की प्रतिभा को निखारने का कार्य करेगा।

एपीआई न्यूज एजेंसी
कुशीनगर।बेहतर शिक्षा बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाती है। सरकारी विद्यालयों में भी बेहतर व्यवस्था का बच्चों को पठन-पाठन के लिए प्रेरित किया जा सकता है। यहां प्रारंभ हो रहे स्मार्ट क्लास बच्चों की प्रतिभा को निखारने का कार्य करेगा। उक्त बातें सदर विधायक मनीष जायसवाल ने पड़रौना विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय दुर्गवलिया में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन करते हुए कहीं। उन्होंने मौजूद शिक्षकों से स्मार्ट क्लास के बेहतर संचालन करने तथा बच्चों से नियमित रूप से स्मार्ट क्लास में रहने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय की आधारभूत संरचना को भी मजबूत किया जाएगा। बीईओ पंकज कुमार सिंह ने सदर विद्यायक का जोरदार स्वागत करते हुए स्मार्ट क्लास के लिए बधाई दी। ग्रामप्रधान प्रतिनिधि विजय तिवारी ने कहा कि सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में स्मार्ट क्लास को रख्खा गया है इससे मेकिंग इंडिया का सपना गांवो में भी सरपट दौड़ेगा। डायट प्राचार्य अमित कुमार सिंह ने गुरु की महत्ता को बताया प्रधानाध्यापक डा सुधीर श्रीवास्तव ने सभी आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन विशाल मिश्र ने किया। इस दौरान अध्यापक प्रिंस त्रिपाठी, दीपक कुमार, सुबोध कुमार शुक्ला, योगेंद्र सिंह, स्वेता यादव, विद्यावती, संध्या शर्मा, कुंजेश्वर सिंह, संजय सिंह, श्रीनिवासन शर्मा, सत्येंद्र मौर्य सहित कई अन्य मौजूद थे।

Latest Articles