Tuesday, December 5, 2023
Google search engine
Homeहोमश्रीमद भागवत कथा से पूर्व श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे के साथ निकाली...

श्रीमद भागवत कथा से पूर्व श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे के साथ निकाली भव्य कलश शोभा यात्रा।

श्रीमद भागवत कथा से पूर्व श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे के साथ निकाली भव्य कलश शोभा यात्रा।

बाजार शुकुल क्षेत्र के पूरे शुक्लन में आयोजित सात दिवसीय संगीतमई श्रीमद भागवत कथा के लिए निकाली शोभायात्रा।

अमेठी।सात दिवसीय संगीतमई श्रीमद भागवत कथा से पूर्व शुक्रवार को श्रद्धालुओं द्वारा गाजे बाजे अबीर गुलाल के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकालकर आदि गंगा गोमती नदी पर पहुंचकर कलश में जल भरा गया।

बाजार शुकुल क्षेत्र के पूरे शुक्लन गांव में महेन्द्र प्रसाद शुक्ला के आयोजकत्व में आयोजित सात दिवसीय संगीतमई श्रीमद भागवत कथा से पूर्व शुक्रवार को श्रद्धालुओं द्वारा श्रीमद भागवत कथा स्थल से गाजे बाजे अबीर गुलाल के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा बाजार शुकुल कस्बा से पाण्डेय गंज होते हुए रीछ घाट स्थित आदि गंगा गोमती नदी पहुंची जहां धर्माचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन अर्चन व वैदिक परंपराओं के अनुसार कलश में जल भरा गया।कलश शोभा यात्रा में हाथों में कलश लिए महिलाओं की कतार व अपार जनसमूह का दृश्य जहां देखते ही बनता था वहीं शोभायात्रा से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया।कलश में जल भरकर कथा स्थल पहुंची भव्य कलश शोभा यात्रा बड़े ही धूमधाम से सम्पन्न हुई।

सात दिवसीय संगीतमई श्रीमद भागवत कथा के आयोजक महेन्द्र प्रसाद शुक्ला ने बताया कि 11 फरवरी से अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास आचार्य आशुतोष तिवारी शांडिल्य जी महाराज के श्रीमुख से शुभारंभ होगा। 17 फरवरी को कथा का समापन एवं 18 फरवरी को पूर्णाहूति व 19 फरवरी को भव्य भंडारा व महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

भव्य कलश शोभा यात्रा में महेन्द्र प्रसाद शुक्ला,श्रीमती मालती देवी,गिरजा प्रसाद शुक्ला,विंधेश्वर प्रसाद शुक्ला, राजेन्द्र शुक्ला, पुष्पेन्द्र शुक्ला,अवधेश,आशुतोष,आलोक, अरविन्द,पंकज,अनुज,अमित , आयुष,सूर्यांश मुनि जी महाराज,अनूप,गिरीश चन्द्र शुक्ला,शंकर बक्श सिंह,अवधेश मिश्रा,अरुण शुक्ला,शोभनाथ द्विवेदी,महेश दुबे,रामजीत पाल,आशीष शुक्ला,संदीप शुक्ला,शुभम शुक्ला,अभिषेक शुक्ला, डा0 बृजेश तिवारी,अजय पाण्डेय,लवकुश,रोहित,राजबहादुर, शैलेन्द्र,हिमांशु प्रताप सिंह, देवेन्द्र प्रसाद शुक्ला आदि श्रद्धालु काफी संख्या में मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments