मुख्तार अंसारी से कोई संबंध नहीं
मऊ-नगर पालिका परिषद नामांकन के आखिरी दिन आज भाजपा प्रत्याशी अजय कुमार के साथ प्रस्तावक के रुप अजय कुमार सिंह का नाम मुख्तार अंसारी से जोडकर चला दिया गया था। दरअसल मीडिया द्वारा पूछे गए मुख्तार अंसारी से रिलेशन के सवाल पर ठोस जबाब न देने के कारण भ्रम की स्थिति में यह समाचार प्रकाशित कर दिया गया था, जबकि बाद में ऐसा बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है।यह खबर भ्रम की स्थिति में प्रकाशित कर दी गई थी।जो बाद में साइट से डिलिट कर दी गई।