पत्रकार को मातृ शोक

(अभिषेक त्रिपाठी/मिर्जामुराद)

पत्रकार को मातृ शोक

मिर्जामुराद। जनसंदेश टाइम्स से जुड़े मिर्जामुराद के पत्रकार व पत्रकार प्रेस क्लब के जिला मंडल सचिव संतोष कुमार दुबे की माता का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया।शुक्रवार की सुबह करीब सुबह आठ बजे 87 वर्षीय विद्यावती देवी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।वे गत करीब 15 दिनों से बीमार चल रही थी।वे अपने पीछे चार पुत्र व नाती-पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए है।
विद्यावती देवी के आकस्मिक निधन की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में लोग पत्रकार संतोष कुमार दुबे के कछवांरोड स्थित ठठरा गांव घर पहुंच ढांढस बंधाया।हिन्दुस्तान के पत्रकार व पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश महासचिव पवन कुमार त्रिपाठी, पत्रकार उमेश उपाध्याय, पत्रकार भरत निधि तिवारी, पत्रकार विनीत त्रिपाठी, पत्रकार आनंद तिवारी, पत्रकार अवनीश कुमार दुबे, पत्रकार अभिषेक त्रिपाठी, शुभाष केशरी, आशीष पटेल, पत्रकार राकेश केशरी, पत्रकार प्रकाश कुमार राय समेत गणमान्य नागरिकों ने शोक संवेदना प्रकट किया।शुक्रवार को मिर्जापुर जिले के कछवां स्थित बरैनी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।सबसे बड़े पुत्र राम नगीना दुबे ने उन्हें मुखाग्नि दी।

Latest Articles