नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त ने ली बैठक

Report -Madan sarswat Mathura

नगर निगम कार्यालय में बैठक लेते नगर आयुक्त अनुनय झा।

मथुरा। आगामी अक्षय तृतीया एवं ईद उल फितर के दृष्टिगत नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा नगर निगम मथुरा वृन्दावन के सभी अधिकारियों के साथ नगर निगम कार्यालय में बैठक की गयी। बैठक में नगर आयुक्त द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान कर उपस्थिति अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये। अक्षय तृतीया पर श्री बांके बिहारी मन्दिर, सप्त देवालयों, श्री द्वारिकाधीश मन्दिर, श्रीकृष्ण जन्म स्थान, प्रेम मंदिर आदि प्रमुख मन्दिर पर तीन शिफ्टों में सफाई करने के साथ मुख्य मार्गों पर स्थित डलाव घरों को भी तीन शिफ्टों में साफ कराया जाएं। इसी के साथ शाही ईदगाह एवं सभी छोटी बड़ी मस्जिदों पर विशेष सफाई कराई जाए। स्थलों पर रंगीन चूना छिड़काव कराया जाए। पेयजल आपूर्ति सुचारू रहे, पेयजल आपूर्ति बाधित होने पर टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जाए। आवश्यक्तानुसार टैंकरों को विषम परिस्थिति के लिए रिजर्व रखा जाए। प्रमुख मंदिरों के पास, कच्चे परिक्रमा मार्ग पर पानी का छिड़काव कराया जाये। उक्त पर्व पर किसी भी दशा में सीवर चैम्बर ओवर फ्लो न हो पाये। रात्रि के दौरान स्ट्रीट लाइट सुचारू रहे। प्रमुख मन्दिरों एवं मजिस्दों के पास अंधकार की स्थिति उत्पन्न ना हों। मस्जिदों के आसपास एवं मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में आवश्यकतानुसार पैच मरम्मत का कार्य कराया जाये। बैठक में क्रांति शेखर अपर नगर आयुक्त, अनिल कुमार अपर नगर आयुक्त, राजकुमार मित्तल सहायक नगर आयुक्त, अजय कुमार मुख्य अभियन्ता, विजय नारायण मौर्य महाप्रबंधक जल, एसपी मिश्र अधिशासी अभियन्ता सिविल, रिजवान अहमद अधिशासी अभियन्ता, सुरेन्द्र सिंह क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी, रामानन्द त्यागी क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी एवं समस्त सहायक अभियन्ता, समस्त अवर अभियन्ता तथा समस्त सफाई निरीक्षक उपस्थिति रहे।

Latest Articles