22अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा तोड़ेगी “रिकॉर्ड”

22 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा तोड़ेगी “रिकॉर्ड”

By:- Amitabh Chaubey

आजाद पत्र:- उत्तराखंड में चार धाम यात्रा को 6 महीने के लंबे शीतकालीन अवकाश के बाद शुरू किया जा रहा है उत्तराखंड के चार धाम केदारनाथ बद्रीनाथ गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए 22 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। इस बार बाबा केदार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। चारों धामों व हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए 12.47 लाख से अधिक यात्रीयों ने दर्शन के लिए  पंजीकरण करा चुके हैं। इसमें 4.43 लाख से अधिक सिर्फ केदारनाथ धाम के हैं।

आप को बता दे पर्यटन विभाग ने 21 फरवरी से ही पंजीकरण प्रक्रिया शुरू किया है। यात्रियों यात्रा के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही श्रद्धालु चारों धामों की यात्रा कर सकेंगे। इसी के साथ ही उत्तराखंड सरकार के द्वारा चारों धामों पर श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य सेवाएं की सुविधाएं भी उपलब्ध की जाएगी। वही उत्तरकाशी, चमोली व रुद्रप्रयाग जिले के स्थानीय लोगों को पंजीकरण में छूट दी गई है।

पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक योगेंद्र गंगवार ने मीडिया से बताया कि वर्तमान में वेबसाइट, मोबाइल एप, व्हाट्सअप के माध्यम से आनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है। अब तक कुल पंजीकरण की आंकड़ा 12.47 लाख से अधिक पहुंच गया है।

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण की स्थिति,धाम यात्रियों का पंजीकरण

केदारनाथ 443958

बदरीनाथ 369217

गंगोत्री 219527

यमुनोत्री 193415

हेमकुंड साहिब 1605

स्वर्गारोहिणी व ध्यान गुफा जून तक फुल

केदारनाथ यात्रा के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम को केदारनाथ में विश्राम गृह और ध्यान गुफा के लिए आगामी जून तक की बुकिंग मिल चुकी हैं। बुकिंग के लिए रोजाना हजारो श्रद्धालुओं का फ़ोन आ रहे हैं। यात्रा शुरू होने से एक सप्ताह पूर्व निगम की टीम धाम रवाना हो जाएगी। इस बार भीमबली और लिनचोली में यात्रीयों की संख्या अधिक होने की संभावनाओ को देखते हुए प्रशासन पुख्ता इंतजाम करा रही है| वाहनों के लिए पुलिस ने पार्किंग का खासा इंतजाम कर रखा है|

 बीते तीन वर्षों में ध्यान गुफा ने गढ़वाल मंडल विकास निगम की आमदनी को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। इस वर्ष भी जून तक ध्यान गुफा की 70 फीसदी बुकिंग मिल चुकी है। जीएमवीएन के क्षेत्रीय प्रबंधक सुदर्शन खत्री ने बताया कि बीते वर्ष की तरह इस बार भी ध्यान गुफा को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।

Latest Articles