धूम धाम से मनाया गया भाजपा का 44वां स्थापना दिवस।

धूम धाम से मनाया गया भाजपा का 44वां स्थापना दिवस।

गाजीपुर।भारतीय जनता पार्टी का 44 वाँ स्थापना दिवस पुरे जनपद के प्रत्येक बुथों पर पार्टी ध्वजारोहण कर एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बर्चुवल उदबोधन को सुनकर मनाया गया।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय,छावनी लाइन पर पार्टी के प्रथम जिलाध्यक्ष यशवीर सिंह तथा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह संयुक्त रूप से पार्टी ध्वजारोहण किया तथा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह कि अध्यक्षता मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उदबोधन को पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने एलईडी टीवी के माध्यम से तमन्यता से सुना।
इस अवसर पर अपना उदगार व्यक्त करते हुए पार्टी के प्रथम स्थाई अध्यक्ष यशवीर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को वर्तमान स्वरूप मे लाने के लिए कार्यकर्ताओं ने बहुत संघर्ष किया है।उन्होंने कहा कि सभी असम्भव कार्य जो देश हित मे जरूरी थे, को भाजपा ने पूर्ण कर दिखाया है। और पार्टी के समक्ष पुर्व कि सभी चुनौतियां आज धीरे धीरे समाप्त हो चुकी है।
जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व मे गाजीपुर जनपद मे विकास के नये मानक स्थापित हुए है।तथा क्षकुछ ऐतिहासिक उपलब्धियों का किर्तिमान जनपद ने प्राप्त किया है।उन्होंने कहा कि जन कल्याण के क्षेत्र मे हर व्यक्ति को संतृप्त करने का प्रयास तेज गति से चल रहा है।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा पार्टी ने कभी भी सस्ती लोकप्रियता के लिए अपने मूल्यों सिंद्धातों तथा विचारों से समझौता न कर चुनौतियों से सामना करते हुए आज लोकप्रियता के उत्कर्ष पर स्थापित है।आज उसी का परिणाम है कि राष्ट्र विश्व पटल पर नेतृत्वकर्ता कि भुमिका मे उभर कर सामने आया है और यह एक दिन या एक वर्ष का नही यह स्थापना के बाद से सतत संघर्षों का प्रतिफल है।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी महामनिषीयों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा भारत माता की जय और भाजपा जिन्दाबाद के नारे लगाए।
इस अवसर पर लोकसभा विस्तारक रविप्रकाश, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक कार्तिक गुप्ता,किरन सिंह,अविनाश सिंह,हर्षित सिंह, सुनिता सिंह,कल्पना कुशवाहा, शनि चौरसिया,अजीत सिंह सहित आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।।


श्रीपुर बूथ पर बहुत ही धूम धाम से भाजपा का 44वा स्थापना दिवस मनाया गया ।

श्रीपुर बूथ पर बहुत ही धूम धाम से भाजपा का 44वा स्थापना दिवस मनाया गया जहा कार्यकर्ताओं ने 2024 में एक बार मोदी सरकार को सत्ता में लाने का संकल्प लिया। इस मौके पर बूथ अध्यक्ष मरूल राय, बूथ सचिव छोटू राय, संचालक सचिनदानंद तिवारी, किनवार भूमिहार श्रीपुर संरक्षक राजेश राय, धनजी राय, जितेंद्र, शिवानंद राजभर, आशुतोष राय संदीप राय, डब्लू तिवारी, भोला शॉ आदि मौजूद रहे।

Latest Articles