रिपोर्ट गोविन्द शर्मा आगरा

आक्रोशित किसानों ने प्रबंध निदेशक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड आगरा के कार्यालय को घेरा
आगरा। भारतीय किसान यूनियन की प्रत्येक माह की 5 तारीख को किसानों की पंचायत प्रबंध निदेशक के कार्यालय पर संपन्न की जाती है जिसमें किसान प्रदेश के 21 जनपदों से अपनी अपनी समस्याएं लेकर एमडी कार्यालय पर पहुंचता है लेकिन आज जब किसान अपनी समस्याओं को लेकर के प्रबंध एम ड़ी कार्यालय पर पहुंचा लेकिन अधिकारियों की किसान विरोधी मानसिकता से आक्रोशित होकर के किसानों ने कार्यालय का घेराव कर दिया और जमकर नारेबाजी की किसानों को आक्रोशित देख मौके पर पुलिस बल व विद्युत विभाग के अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए किसानों को समझाने की विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने अथक प्रयास किए लेकिन आक्रोशित किसानो ने किसी की भी एक नहीं सुनी और अनिश्चितकालीन आंदोलन की घोषणा कर दी मौके पर se टेक्निकल ने किसानों को समझाने के अथक प्रयास किए साथ ही यह भी स्वीकार किया कि हम लोगों से गलती हुई है जो हम अभी तक तुम्हारे द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्रों का संज्ञान न ले सके और समस्याओं का निस्तारण नहीं कर सके अनिश्चितकालीन आंदोलन की घोषणा सुनते ही एमडी स्वयं अपने कार्यालय को छोड़कर के किसानों के बीच में पहुंचे और किसानों से उनके द्वारा की गलती की क्षमा मांगी साथ ही 10 अप्रैल 2023 को सभी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करने एवं संबंधित जनपदों के अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन देकर आक्रोशित किसानों को शांत किया तदोपरांत आक्रोशित किसान शांत हुए और अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को आगामी निर्देशक तक स्थगित किया किसानों ने यह भी चेतावनी दी कि अगर समस्याओं का समाधान अविलंब नहीं किया गया तो एमडी कार्यालय पर बड़े स्तर पर एक बहुत बड़ा किसान आंदोलन होगा। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह परिहार मंडल अध्यक्ष आगरा रणवीर सिंह चाहर जिला अध्यक्ष आगरा राजवीर सिंह लवानिया ने स्पष्ट शब्दों में प्रशासन व विद्युत विभाग के आला अधिकारियों को खुली चेतावनी देते हुए बताया कि किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जिस तरह की मानसिकता विभाग के आला अधिकारी ले कर के बैठे हैं वह अपनी मानसिकता का शुद्धीकरण कर ले अन्नदाता किसान भूमि पुत्र है और भूमि पुत्र का शोषण करने वाला किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगा मंच का संचालन प्रवक्ता आगरा मंडल ललित शर्मा ने किया जहां उन्होंने विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर हमला बोलते हुए बताया कि प्रत्येक जनपद में विद्युत विभाग किसानों का शोषण कर रहा है। जबरदस्ती किसानों के नलकूप व घरेलू विद्युत कनेक्शनो परRO/DO फीड कर रहा है यह प्रकरण किसान विरोधी मानसिकता को स्पष्ट करता है जो बर्दाश्त करने योग्य नहीं अतः ऐसी मानसिकता को सुधारने के लिए एक वृहद स्तर पर आंदोलन किया जाएगा जिसका जिम्मेदार स्वयं विद्युत विभाग और शासन प्रशासन होगा इस अवसर पर प्रदेश सचिव ओम प्रकाश प्रदेश सचिव तिलक सिंह राजपूत मंडल अध्यक्ष आगरा रणवीर सिंह चाहर प्रमुख महासचिव आगरा मंडल जगदीश परिहार मंडल सलाहकार गिर्राज परिहार मंडल सलाहकार मंडल उपाध्यक्ष अजीत यादव मंडल सचिव सुरेश ,किशन सिंह लंबरदार मंडल उपाध्यक्ष तांती राम जादौन युवा मंडल अध्यक्ष विपिन यादव जिला अध्यक्ष आगरा राजगीर लवानिया जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद प्रेमतुल यादव जिला अध्यक्ष मैनपुरी रूपेंद्र शाक्य जिला अध्यक्ष एटा राजेंद्र यादव गणेश तोमर रामगोपाल चाहर श्यामवीर सिंह सत्तो शर्मा विजय सिंह वीरपाल देवेंद्र सिंह दिनेश नत्थू सिंह धाकरे सहित बड़ी संख्या बल में किसान सरकारी मौजूद रही।