स्विफ्ट डिजायर के धक्के से बाइक सवार घायल

*रतनपुरा मऊ। निमंत्रण करके बाइक से वापस लौट रहे एक प्रौढ को स्विफ्ट डिजायर ने धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार के सायं 8 बजे की है।बताया जाता है कि घायल अनिल कुमार सिंह पुत्र श्री कल्पनाथ सिंह 57 वर्ष निवासी रतनपुरा एक निमंत्रण में गुलौरी ग्राम पंचायत गए थे। वहां से भोजन करके जब वह बाइक से वापस लौट रहे थे कि सामने से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्विफ्ट डिजायर में सवार लोग उसमें से निकलकर के भाग गए। बाइक और स्विफ्ट डिजायर के परखच्चे उड़ गए हैं। घायल अनिल कुमार सिंह को तत्काल एक बोलेरो में लाद करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीएचयू के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। उन्हें सिर, हाथ ,पैर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने धक्का मारने वाली स्विफ्ट डिजायर को अपने कब्जे में ले लिया है।

Latest Articles