भाजपा के नव मनोनीत क्षेत्रीय अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

कुशल नेतृत्व अनुशासित ही भाजपा की पूंजी

सरकार जन आकांक्षाओं के अनरूप कर रही है कार्य ::सहजानन्द राय

दोहरीघाट, मऊ। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के नव मनोनीत क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम आगमन पर जनपद की सीमा दोहरीघाट के घाघरा पुल पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें हाथों हाथ लिया। वहीं ढोल नगाड़ो के साथ फूल मालाओं से लाद कर उल्लासपूर्ण माहौल में भव्य स्वागत किया। उक्त अवसर पर आयोजित स्वागत सभा मे उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए नव मनोनीत क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय ने कहा कि भाजपा एक परिवार है यहां सब लोग एक समान है कुशल नेतृत्व व अनुशासित कार्यकर्ता ही भाजपा की पहचान है। यहा बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकता हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं। उनके सम्मान से ही पार्टी किसी भी मिशन में सफलता प्राप्त कर सकती है। उन्होंने आगे कहा कि देश व प्रदेश सरकार जन आकांक्षाओं के अनरूप कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ निरन्तर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगे कहा कि आगामी नगर निकायों के चुनाव में भाजपा का परचम लहराने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सरकार के किये गये जनकल्याण के कार्यो को जन जन तक पहुंचाना होगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, उपाध्यक्ष सन्तोष राय, भाजपा नेता बबलू सोनकर, श्रीकांत श्रीवास्तव, विधायक रामविलाश चौहान, अखिलेश तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, दुर्ग विजय राय, उत्पल राय, विनय राय बंटी, टुनटुन राय, राजू राय ब्लाक प्रमुख, हेमन्त राय, विकास वर्मा, राम अधीन पाण्डे, विनय जयसवाल, पंकज गुप्ता, पप्पू गुप्ता, गुलाब गुप्ता, अभिषेक दुबे, रामअधीन पांडे, आज़ाद जयसवाल, आलोक जयसवाल, सूरज, हिमांशु, रिंकल राय सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest Articles