क्षेत्रीय सहकारी संघ पर भी हुआ भाजपा का कब्जा

Report -Madan sarswat Mathura

  • छाता तहसील में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्विरोध हुए निर्वाचित
  • नरदेव चौधरी को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत

मथुरा। छाता तहसील की सहकारी संघ के चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा कर लिया। तहसील के सहकारी संघों पर भाजपा समर्थित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के प्रत्याशियों के सामने प्रतिद्वंदी आए ही नहीं और उन्हें निविर्रोध विजेता घोषित कर दिया गया। सभी विजेताओं का जोरदार स्वागत किया। चुनावों के रणनीतिकार रहे नरदेव चौधरी का चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। सहकारी समिति के चुनावों के बाद छाता तहसील की सहकारी संघ के चुनावों में भी भाजपा का दबदबा हो गया। संघ के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के पदों पर चुनावों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के सामने किसी भी विरोधी ने अपना पर्चा दाखिल नहीं किया। इसी के साथ सभी प्रत्यार्शियों को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया। कोसीकलां सहकारी संघ से अध्यक्ष अशोक, नंदगांव से रामहरी, बरसाना से सुरेश, पैगांव से श्याम प्रताप, चोमूहा से भूदेव सिंह, सहार से रमेशपाल सिंह विजेता रहे। संघ के चुनावों में विरोध को सहयोग में बदलने के लिए युवा नेता नरदेव चौधरी ने अहम भूमिका निभाई। सहकारी समिति की भांति ही संघ के चुनावों में भी उन्होंने बेहतरीन प्रबंधन किया और सभी को एकसाथ लेकर चलने के मंत्र के तहत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के पदों पर निर्विरोध चुनाव सम्पन्न कराए। इसके लिए सभी विजेताओं ने नरदेव चौधरी का सभी ने जोरदार स्वागत किया।

Latest Articles