समाधान दिवस पर सीआरओ ने सुनी फरियाद, पड़े 8 प्रार्थना पत्र
(अभिषेक त्रिपाठी/मिर्जामुराद)

मिर्जामुराद। मिर्जामुराद थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस पर सीआरओ अरुण कुमार व नायब तहसीलदार प्राची केशरवानी ने आए हुए फरियादियों की समस्या सुने।अधिकारियों के समझ भूमि विवाद सम्बंधित 8 प्रार्थना पत्र पड़े।मौके पर एक भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नही हो सका।सम्बंधित कानूनगों व लेखपाल को निस्तारण हेतु निर्देश दिया गया।इस दौरान मिर्जामुराद थानाध्यक्ष दीपक कुमार रनावत, खजुरी चौकी प्रभारी रविकांत चौहान, एसआई अतुल कुमार त्रिपाठी, हरिकेश यादव, राजेश मौर्या, दिवान दिनेश यादव, कानूनगों संजय श्रीवास्तव, लेखपाल सुधीर त्रिपाठी, महेश कुमार, आशुतोष सिंह, पूजा कुमारी समेत अन्य राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।