चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन निकाली गई हिन्दू नववर्ष की शोभायात्रा

सूरजपुर। स्थानीय बाजार क्षेत्र के हनुमान मन्दिर चकऊथ के प्रांगण से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नवरात्रि के प्रथम दिन हिन्दू नववर्ष की शोभायात्रा हिन्दू युवा वाहिनी ब्लाक अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी एवं योगी सेवक अजय राय के नेतृत्व में निकाली गई। हिन्दू नव वर्ष की शोभायात्रा चकऊथ स्थित हनुमान मन्दिर से प्रारम्भ होकर परिखापुर शिव पंच मन्दिर, रसूलपुर स्थित शिव मन्दिर, बेलौली धाम स्थित लक्ष्मण जी महाराज मन्दिर, कोरौली स्थित दुर्गा माता मन्दिर, में दर्शनोपरांत दोहरीघाट नगर क्षेत्र में पदयात्रा करते हुए राम-जानकी मठिया मन्दिर, रामघाट स्थित हनुमान मन्दिर, तदोपरांत गोठा में स्थित मन्दिर, में दर्शनोपरांत कुसुम्हा नहर होते हुए मादी सिपाह कोयल मर्याद भवानी माता मन्दिर में दर्शनोपरांत अमिला नगर होते हुए थानीदास मोड़ से मुहम्मदपुर मार्ग होकर दरगाह , मधुबन नगर होते हुए कटघरा मोड़ से मर्यादपुर होकर रौजा स्थित देवी माता मन्दिर शोभायात्रा गाजे बाजे डीजे की धुन पर जय श्री राम उद्दघोष के साथ भगवा झंडा लहराते हुए चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों का काफिला निकला। जिससे सैकड़ों हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जमकर जय श्री राम का उद्घोष के साथ हिन्दू नव की शोभायात्रा समाप्त हुई। इस सन्दर्भ में हिन्दू युवा वाहिनी नेता पंकज त्रिपाठी ने बताया कि भारत का सर्व मान्य संवत विक्रम संवत हैं जिसका प्रारंभ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से होता है। उन्होंने कहा कि ब्रम्ह पुराण के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को ही सृष्टि का प्रारम्भ हुआ था और इसी दिन भारत वर्ष में काल की गड़ना प्रारम्भ हुई थी। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही बसन्त ऋतु का आगाज होता है बसंत ऋतु में वृक्ष लता फूलों से लदकर अच्छादित होते हैं जिसे मधुमास भी कहते। यह बसन्त ऋतु समस्त चराचर को प्रेमाशिष्ट करके समूची धरती को विभिन्न प्रकार के फूलों से अलंकृत कर जनमानस में नववर्ष की उल्लास, उमंग तथा मादकता का संचार करती है। नव संवत्सर का इतिहास बताता है कि इसका आरंभ कर्ता शकरि महराज विक्रमादित्य थे। महाराजा विक्रमादित्य ने शकों को पराजित कर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन एक नए युग का सूत्रपात किया जिसे विक्रमी शक संवत्सर कहा जाता है। इसी के उपलक्ष्य में हिन्दू युवा वाहिनी के द्वारा नवरात्रि के प्रथम दिन चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को एक विशाल शोभायात्रा यात्रा निकाल कर हिन्दू नव वर्ष मनाया जाता। इस शोभायात्रा में मुख्य रूप से भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला महा मन्त्री मनोज मेघवाल हरिपाल सिंह, राजू विश्वकर्मा, मनोज कुमार, संजय शर्मा, राहुल शर्मा, संदीप प्रजापति, विनय साहनी अखिलेश मल्ल, सोनू सोनकर, सत्येन्द्र कुमार, मल्लू मिश्रा, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Latest Articles