रामकोला कुशीनगर स्थानीय थाना क्षेत्र के टेकुआटार गांव के डीह टोला में बीते शनिवार की शाम चार बजे भूमि विवाद को लेकर अधेड़ की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। रविवार को पीएम के बाद शव घर पहुचां तो कोहराम मच गया। परिजन दहाड़े मार-मार कर रोने लगे। परिजन शव को घर के सामने रामकोला- कसया मार्ग पर रख कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घण्टों तक हंगामा के बाद काफी मान मनौवल पर मामला शांत हुआ जानकारी के अनुसार 55वर्षीय लल्लन गोंड़ तथा लक्ष्मण मद्धेशिया पड़ोसी हैं। दोनों परिवार के बीच भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। मामला न्यायालय में लंबित था। लल्लन गोंड़ शनिवार को शाम विवादित भूमि पर पक्का निर्माण करा रहा थे। जानकारी होने पर लक्ष्मण मद्धेशिया स्वजन संग रोकने पहुंचे ती कहासुनी के बाद विवाद हो गया। लक्ष्मण व उनके परिवार के सदस्यों ने लाठी डंडे व धारधार हथियार से लल्लन पर जानलेवा हमला कर दिया। जंहा लल्लन की मौके पर ही मृत्यु हो गई। शव को पुलिस कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया था। रविवार को सायं जब लल्लन का शव घर पहुँचा तो कोहराम मच गया। परिजन दहाड़े मार-मार कर रोने लगे। शव को घर के सामने रामकोला-कसया मार्ग पर करीब तीन घण्टें तक शव रख कर परिजन हंगामा जारी रखे। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। खड्डा सीओ सन्दीप कुमार वर्मा, एसएचओ कप्तानगंज विनय कुमार सिंह, एसएचओ कसया डॉ. आशुतोष कुमार तिवारी, एसएचओ रामकोला अखिलेश कुमार सिंह, तहसीलदार कसया आशीष गुप्ता के काफी मान मनौवल पर हंगामा किसी तरह से शांत हुआ। सीओ ने सभी अभियुक्तों को 24घन्टें के अंदर गिरफ्तार करनेका लिखित आश्वासन दिया तब जाकर सड़क जाम समाप्त हुआ। और लल्लन के शव को परिजन अंतिम संस्कार के लिए सोहसा घाट ले गये। राबड़ी देवी पत्नी लल्लन गोंड़ के दिये तहरीर के अनुसार लक्ष्मण मद्धेशिया, राजकिशोर, बबलू, शिव, गौरीशंकर, पंकज, रामअसरे,पुत्रगण स्व.जवाहर मद्धेशिया, आदित्य, किशन पुत्रगण लक्ष्मण मद्धेशिया, विशाल पुत्र रामअसरे, गुड्डी पत्नी लक्ष्मण, मुन्नी पत्नी बबलू के ऊपर धारा एसीसी एक्ट, 147, 148, 323, 504, 506, 452, 352, 302, 397 पुलिस मुकदमा लिख जांचपड़ताल में जुटे हुई हैं। इस सम्बंध में खड्डा सीओ सन्दीप कुमार वर्मा ने बताया कि इस घटना में मुकदमा लिख दिया गया है। आज भी कुछ आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार की है। 24 घण्टें के अंदर सभी आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

Latest Articles