Report -Madan Sarswat Mathura
मथुरा। श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने शुक्रवार को पहुंचे एडीजी सुरक्षा मथुरा पहुंचे। एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह ने शाही ईदगाह और श्री कृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा का निरीक्षण करने के बाद समीक्षा बैठक की। इस दौरान आईजी आगरा और एसएसपी मथुरा भी मौजूद रहे। वहीं मीडिया से बात करते हुए एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह ने कहा कि नियमित रूप से धार्मिक स्थलों की सुरक्षा की समीक्षा समिति करती है। आज भी हम लोगों ने भ्रमण किया, चीजों को देखा। जो विगत बैठक हुई थी उसमें बहुत सारी चीजों का हमने टारगेट रखा था। बहुत सारे लक्ष्य हमारे पूरे हुए हैं। कुछ नए लक्ष्य आज निर्धारित किए गए हैं। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और पूरी टीम के साथ हम बैठेंगे और जो कुछ आगे चीजों में हमें जो करना है उस में कार्यवाही करेंगे। जो व्यवस्था है वह बहुत चुस्त दुरुस्त व्यवस्था है।

श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह की सुरक्षा व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह।