प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रदेश सह प्रभारी ने किया बैठक

(अभिषेक त्रिपाठी/वाराणसी)

मिर्जामुराद। क्षेत्र के गौर गांव स्थित स्व. वंश नारायण सिंह महिला महाविद्यालय में बुधवार की दोपहर राजातालाब मंडल व कछवांरोड स्थित कमलोदय बालिका विद्यालय में सेवापुरी मंडल की बैठक भाजपा उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।भाजपा सह प्रभारी सुनील ओझा ने बैठक में अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया व वही 24 मार्च को प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को समपन्नता हेतु योजना रचना का निर्माण किया व इसे सफल बनाने के लिए भारी से भारी संख्या में जनमानस की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया।बैठक के पूर्व महाविद्यालय के प्रबंधक व भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम ने सह प्रभारी सुनील ओझा को मोमेंटो व गुलदस्ता देकर स्वागत किया।इस दौरान जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, जिला उपाध्यक्ष अरविन्द पटेल, पूर्व राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा अजय सिंह ‘मुन्ना’, मंडल अध्यक्ष यतीश तिवारी, सुरेन्द्र बिंद, कार्यसमिति सदस्य दिनेश तिवारी, उपेन्द्र सिंह, अमित पांडेय ‘रिंकू’, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, नीरज पांडेय, मनोज सिंह, सुनीता सिंह, अनिता सिंह समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।मंच का संचालन अरुण तिवारी व सतेंद्र सिंह ने किया।

Latest Articles