अनेकता में एकता का संदेश देता होली का त्योहार – प्रशान्त गभने
मऊ। जैसे होली सभी रंगों के साथ मनाई जाती है, ठीक उसी प्रकार अपना देश भी सभी देशवासियों के एकता व परस्पर प्रेम सद्भाव से समृद्ध बनेगा I इसलिए देश हित तथा जनहित में अपना सहयोग देते हुए अपने देश को विश्व का सबसे संपन्न राष्ट्र बनाने का संकल्प लेना सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। भांति भांति के रंगो के साथ एक होकर होली खेलना एकता में अनेकता का संदेश देता नजर आता है। उपरोक्त बातें भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय द्वारा संचालित स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक रिटेल विपणन अधिकारी प्रशांत गभने ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा।
नगर के भुजौटी स्थित एक प्लाजा में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में आए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए लालबहादुर जायसवाल ने कहा कि “आप सभी को रंगों के पर्व होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | होली रंगों का त्योहार है जिसे पूरे देश में बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है | होली एक ऐसा त्योहार है जो लोगों को उनकी उम्र, लिंग, जाति या धर्म की परवाह किए बिना एक साथ लाता है I होली गिले शिकवे दूर करके, टूटे रिश्तो को जोड़ने का और लोगों को करीब लाने का त्यौहार है। समारोह में उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मथुरा गुप्ता, इंजीनियर महेन्द्र शर्मा, खुर्शीद आलम, रोहित, राहुल गुप्ता, विक्रान्त जायसवाल, मंटू गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।