मुख्यमंत्री ने हाथरस के लिए 172 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण
By:- Amitabh Chaubey
बलरामपुर(आज़ाद पत्र):- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हाथरस नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कार्यक्रम में फूल माला, व प्रतिक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने काका हाथरसी व निर्भय हाथरसी को नमन करते हुए हाथरस की हींग की जमकर तारीफ की। मुख्यमंत्री ने सभा को सम्बोधित करते हुए अपनी सरकार के साढ़े 9 साल में किये गए कार्यों की ज्रिक किया, उन्होंने कहा कि सभी के साथ एक ही न्याय दिया है। वहीं केंद्र सरकार द्वारा 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देने पर प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। हाथरस बागला इण्टर कॉलेज के मैदान पर नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी का सांसद, विधायक आदि ने फूल माला पहना व प्रतिक चिन्ह देकर स्वागत किया।
वहीं मुख्यमंत्री ने महिला समूह को चेक, घर की चाबी दे कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री योगी ने मंच सभालते हुए सबसे पहले, काका हाथरसी, व कवि निर्भय हाथरसी का नमन करते हुए कहा कि हाथरस की हींग तड़का जब तक दाल में न लगे तब तक दाल नही बनती। मुख्यमंत्री ने 176 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण भी किया, उन्होंने बताया कि अब उत्तर प्रदेश सरकार बेटा और बेटी में अंतर को खत्म करने के लिए बेटी को 15 हज़ार की जगह 25 हज़ार रुपये देगी। उसकी शिक्षा की जिम्मेदारी पूरी सरकार की है, जिस दिन वो जन्म लेगी 5 हज़ार खाते में आ जायेगा, 1 साल पर एडमिशन पर 6 में 9 में और ग्रेजुएशन करने तक उसके खाते में धन आता रहेगा। शादी के लिए सरकार 51 हज़ार रुपये देगी।
पहले पुलिस भर्ती में 10 हज़ार नौकरी मिलती थी आज 40 हज़ार नौकरी मिल रही हैं। उन्होंने महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बताया कि अब गांव में घर – घर पंजीरी आंगनबाड़ी नही महिला समूह बाटेंगे। राशन वितरण की शिकायत मिलने पर राशन का वितरण करने की जिम्मेदारी महिला समूह को दी जायेगी। योगी आदित्यनाथ ने नारी शक्ति पर कहा मेने अभी लखपति दीदी को चेक दिया है, उन्होंने तमाम बैंकों के चक्कर लगाने की जगह उन्होंने गांव में लोगों को करोड़ों रुपए दिला दिए, और अपनी कमीशन में लाखों रुपए कमा कर लखपति दीदी बन गई।