मुख्तार गैंग पर एक और एक्शन, गुर्गे नन्हे खां की 1 करोड़ की संपत्ति कुर्क
गाजीपुर(आज़ाद पत्र):- पुलिस प्रशासन ने मुख्तार गैंग पर एक और एक्शन लिया है।पुलिस प्रशासन ने माफिया मुख्तार के खास गुर्गे नन्हे खां की 1 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क कर ली है।गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस प्रशासन ने मुख्तार के गुर्गे नन्हे खां की 1 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है।गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के महेन्द गांव में स्थित नन्हे खां की जमीन के रूप में सम्पत्ति कुर्क की है।जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपये बतायी जा रही है।पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट 14 (1) के तहत सम्पत्ति की सीज की है।