- समाज में जीना पयामे इंसानियत के लोगों से सीखें – डॉ. उमंग खन्ना होम्योपैथ स्पेशलिस्ट
- देश को मजबूत बनाने के लिए पयामे इंसानियत फोरम जैसी संस्थाओं की सख्त जरूरत है – डॉ सूर्यकांत, HOD रेस्पिरेट्री KGMU
- हम सब अपने पालनहार से वादा करके आए हैं के ज़मीन पे फसाद नहीं फैलाएंगे – हाजी शिराजउद्दीन
लखनऊ। ऑल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम ने केजीएमयू के 175 कर्मियों को मानवता सम्मान से सम्मानित किया। ये सम्मान उन लोगों को दिया गया जिन्होंने करोना महामारी के दिनों में अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की जान बचाई और ओवर ड्यूटी करते हुए लोगों की खिदमत की। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि KGMU के CMS प्रोफेसर डॉ. एस एन शंखवार मौजूद रहे।
इस मौके पर प्रोफेसर डॉ. एस एन शंखवार ने कहा कि पयामे इंसानियत फोरम मानवता के लिए लगातार काम कर रहा है। लखनऊ की यह संस्था मेडिकल कैंप के जरिए मरीजों की सेवा, उनके तीमारदारों को भोजन व फल मुहैया कराता है। रक्तदान शीविर लगवा कर रक्त के इंतजाम करता है। उन्होंने संस्था की तारीफ की कहा कि जिस तरह ग्लोबल वार्मिंग का खतरा पूरी दुनिया में है पयामे इंसानियत इसे बखूबी समझता है इसी कड़ी में इस संस्था के कार्यकर्ता समय समय पर KGMU और शहर के तमाम जगहों पर वृक्षारोपण करते हैं डॉ संखवार ने कहा कि आज हमारे स्टाफ जिन्होंने करोना काल में मेहनत की है उनकी हौसला अफजाई का यह प्रोग्राम काफी सराहनीय रहा। हम दिल से ऑल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम का शुक्रिया अदा करते हैं। रेस्पिरेट्री मेडिसिन के HOD डॉ सूर्यकांत ने कहा करोना महामारी में जिन लोगों ने भी मरीजों की खिदमत की है उनका हम दिल से शुक्रिया अदा करते हैं और आप ही लोग सही में इस सम्मान के हकदार हैं।
वहीं प्रोफेसर डॉ. संदीप तिवारी व डाक्टर अनिता सिंह CMS ट्रामा केजीएमयू ने पयामे इंसानियत की इस तरह के कार्य को सराहा।
प्रोफेसर डॉ. ऐ कुशवाहा ने कहा कि ऑल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम समय की जरूरत को पूरा करता है, हम दिल से उनको धन्यवाद करते हैं।
प्रोफेसर डॉ. नईम अहमद ने कहा मानवता की सेवा भी एक इबादत है इसलिए हमें मानवता की सेवा में लगे रहना चाहिए।
डॉ. उमंग खन्ना साहब ने कहा पयामे इंसानियत फोरम अपने नाम के अनुरूप ही हमेशा मानवता की सेवा में लगी रहती है और जो कोई मानवता के कार्य करता है तो उसे सम्मानित कर के उनकी हौसला अफजाई भी करता रहता है।
इस मौके पर फोरम के हाजी शिराजउद्दीन साहब ने तमाम मेहमानों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा हम सब अपने पालनहार से ये वादा करके आए हैं कि दुनिया में आकर फसाद नहीं फैलाएंगे। तमाम इन्सान आपस में मिलकर रहेंगे। पयामे इन्सानियत फोरम का मक़सद यही है के इन्सानियत के पैग़ाम को आम किया जाए। कार्यक्रम के आखिर में अबुल कासिम नदवी साहब व ताहा महमूद साहब ने तमाम डॉक्टर्स का शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर डॉ. अरशद साहब, शफाक अल्वी साहब, मिर्ज़ा साहब, मसीह अंसारी, मश्कूर नदवी, हम्ज़ा भाई ने भी शिरकत की।