रोहनिया संवाददाता-त्रिपुरारी यादव
रोहनिया-आगामी 75 में स्वाधीनता दिवस पर काशी जिले के गंगापुर में एक गांव में एक तिरंगा अभियान के अंतर्गत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी जिला द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में विनय पांडेय ने बताया कि देश में राष्ट्रवाद की अलख को पुनः जीवंत करने हेतु देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष में एक गांव एक तिरंगा पूरे देश में आवाहन किया है। इस अभियान को सीमावर्ती सुदूर क्षेत्रों के जन-जन तक पहुंचाना है। जिला संयोजक अश्वनी कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इसी कड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में काशी जिले भर में 150 स्थानों पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया जाएगा साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी सम्मानित किया जाएगा योजना में वर्षभर एबीवीपी 75 कार्यक्रम करेगी जिसमें रक्तदान का भी कार्यक्रम किया जाएगा साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्वेता मिश्रा ने बताया कि हमारे कार्यकर्ता वृद्ध आश्रम अनाथ आश्रम में तिरंगा एवं मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम करेंगे तथा आगामी दिवस में महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन साहसी का कार्यक्रम भी जिले भर में चलाया जाएगा।