मनमोहन तिवारी
(बहराइच)। सोमवार को विकास खंड तेजवापुर के सभागार में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित की गई ।बैठक में अखिल भारतीय प्रधान संघ के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इस दौरान सर्वसम्मित से ग्राम प्रधान मरौचा अजय सिंह को प्रधान संघ अध्यक्ष चुना गया। ब्लाक के विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधानों ने सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान मरौचा अजय सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसे उपस्थित ग्राम प्रधानों ने सर्वसम्मति से पास कर दिए। वहीं उमरी दहलौ के ग्राम प्रधान रमेश यादव को सर्वसम्मति से महामंत्री व ग्राम प्रधान उदवापुर अंजली देवी को कोषाध्यक्ष, बौकहा के ग्राम प्रधान राम उजागर को उपाध्यक्ष,संरक्षक ग्राम प्रधान नौशहरा शकुंतला देवी,उप मंत्री ग्राम प्रधान गनियापुर विद्योतम श्रीवास्तव को चुना गया। साथ ही साथ न्याय पंचायत स्तर पर नौ कार्यकारिणी सदस्यों का भी गठन किया गया। संगठन के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि गांव का चहुंमुखी विकास किया जाएगा।साथ ही प्रधानों के हितों का ध्यान रखते हुए विकास कार्यो में आने वाली समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस अवसर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय,खंड विकास अधिकारी सीबी यादव,जिला पंचायत सदस्य भरत लाल पांडेय,जिपं गंगू राम निषाद,संघ के जिला प्रभारी भगवान दीन मिश्र,पंकज सिंह, दिवाकर पांडेय,दुर्गा प्रसाद शुक्ला,लोकनाथ तिवारी,विश्राम शुक्ला प्रदीप सिंह,दीपक सिंह विशेन,भगवानदीन मिश्र,हितेंद्र सिंह,फैजुल हसन, विजय शंकर त्रिवेदी, हरिद्वार पाल,प्रमोद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।