भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतीय से उब चुकी है जनता- पूर्व विधायक बब्बन चौहान
तारकेश्वर सिंह
चंदौली। समाजवादी आंदोलन के पुरोध स्व. जनेश्वर मिश्र के जयंती के अवसर पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाल कर भाजपा सरकार की कारगुजारियों व नाकामियों के बारे में लोगों को आगाह किया।सायकिल यात्रा के दौरान मुगलसराय के पूर्व विधायक बब्बन सिंह चौहान व खादी ग्राम उद्योग को पूर्व सदस्य संतोष यादव के नेतृत्व में अलीनगर,तारनपुर, अमोघपुर, इस्लामपुर, लोको, जफरपुर,महेवा,गोधना, नईबस्ती सहित दर्जनों गांव का भ्रमण किया।इस दौरान नेता द्वय ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार कि सरकार से जनता पूरी तरह उब चुकी है। पूर्व विधायक बब्बन चौहान ने कहा की लोग महंगाई, बेरोजगारी, पुलिस द्वारा उत्पीड़न,महिलाओं के साथ अत्याचार,जनविरोधी नीतियों से पूरी तरह आजीज आकर सत्ता परिवर्तन के मूड में है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने समाजवादी पार्टी के द्वारा शुरु की गयी सभी योजनाओं को बंद कर दिया है। वही साइकिल यात्रा के समापन के बाद संतोष यादव के आवास पर जनेश्वर मिश्र के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।साइकिल रैली में मुख्य रूप से धीरज प्रधान, देवेंद्र प्रधान, अनीष मिश्रा,गुंजन यादव,सन्डाल यादव,श्रवण प्रधान,आशीष चौहान,जोगी चौहान,दिलीप चौहान,राजू चौहान,सतीश चौहान,राधे मुंशी,रतन चौहान, रामाश्रय पटेल,प्रदीप यादव,शिवानंद पटेल, सुशील यादव,रणजीत यादव,राजेश,सोम कुमार बिंद, सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।