राजगढ़
क्षेत्र के ददरा स्थित बालाजी इंडस्ट्रीज में आयोजित समाजवादी पार्टी की मड़िहान विधानसभा की समीक्षा बैठक संपन्न हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल मुख्य अतिथि रहे बैठक में सपा के दिग्गजों का जमावड़ा रहा भारी बरसात के बीच हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज नजर आ रहे थे सपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक मुख्यालय तिराहे पर ढोल नगाड़े के साथ माल्यार्पण कर जमकर नारेबाजी की
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे समीक्षा बैठक में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सीधे विधानसभा मड़िहान विधानसभा के क्षेत्र सेक्टर प्रभारी एवं बूथ अध्यक्षों के बारे में विधानसभा अध्यक्ष शैलेश सिंह पटेल से बिंदुवार जानकारी ली उपस्थित सेक्टर एवं बूथ अध्यक्षों को 18 मिनट के संबोधन में नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि मड़िहान विधानसभा की जीत आपके हाथों में है आप अपनी लगन एवं मेहनत से मतदाता सूची में छूटे हुए मतदाताओं का नाम जोड़कर उन्हें 2022 में समाजवादी पार्टी की नीतियों को बता कर सरकार बनाने में सहयोग करें उन्होंने कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बननी तय है जनता महंगाई बेरोजगारी से त्रस्त हो चुकी है
कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं भारत रत्न भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि ने किया कार्यक्रम की शुरुआत में समाजवादी पार्टी के झंडे का ध्वजारोहण किया गया समीक्षा बैठक की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने की संचालन विधानसभा अध्यक्ष शैलेश पटेल ने किया ब्लॉक अध्यक्ष संत बीर मौर्य, विधानसभा महासचिव कमलेश पाठक ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया
बैठक में जिले स्तर से सभी पदाधिकारियों का जमावड़ा रहा
उपस्थित सभी ने एक स्वर में 2022 में कार्यकर्ताओं से अपील किया कि सेक्टर एवं बूथ अध्यक्ष 1 बूथ40 यूथ के मूल मंत्र को अपनाकर अपने अपने बूथ को जीतकर 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया
विधानसभा अध्यक्ष शैलेश पटेल ने बताया कि मड़िहान विधानसभा क्षेत्र में 42 सेक्टर और 420 बूथ हैं जिनमें सभी बूथ अध्यक्षों एवं सेक्टर प्रभारियों को जिम्मेदारी दे दी गई है
जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी समाजवाद की पोशक है उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से 2022 में अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की उपस्थित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को मोहम्मद एजाज, डॉक्टर देवेंद्र सिंह पटेल पूर्व ,सांसद नागेंद्र पटेल ,पूर्व विधायक राम गोपाल निषाद ,पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव ,आशीष यादव, रोहित शुक्ला लल्लू, लालता बियार, पूर्व मंत्री मुनि यादव ,पूर्व जिला अध्यक्ष शिवशंकर यादव ,पूर्व विधायक जगदंबा पटेल, सुरेंद्र सिंह पटेल,पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, महिला जिला अध्यक्ष मनोरमा मिश्रा, वंदना पटेल, एमएलसी लाल बिहारी यादव एमएलसी आशुतोष सिन्हा ,सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी अशोक सिंह मुन्ना सहित दर्जनों पदाधिकारी मंचासीन रहे
समीक्षा बैठक में अमित प्रधान ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ,विपिन पटेल भाजपा से सपा की सदस्यता ग्रहण की, नौशेर अली बहुजन समाज पार्टी से सपा की सदस्यता ग्रहण की अंत में विधानसभा अध्यक्ष शैलेश पटेल में सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया