राजस्व अधिकारियों की कार्यवाही से बकायेदारों में मचा हडकंप
तारकेश्वर सिंह
चंदौली।जिलाधिकारी संजीव सिंह के द्वारा जनपद में राजस्व वसूली में तेजी लिने के लिये सभी तहसीलों के राजस्व अधिकारियों से को निर्देश जारी किये गये है। उन्होंने अधिक बकाया वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने का भी निर्देश दिया है। इसी निर्देश के क्रम में गुरुवार को चंदौली सदर नायब तहसीलदार ध्रुवेश सिंह के नेतृत्व में राजस्व कर्मियों की टीम ने विभिन्न मदों में बकाए की 31 लाख से अधिक की राजस्व वसूली की। टीम ने इस दौरान बड़े बकाएदारों के घरों व प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। जिससे बकायादारों में हड़कंप मच गया। राजस्व विभाग की टीम ने विभिन्न मदों में बकाए राजस्व की वसूली के लिए सदर तहसील के कई गांवों में छापेमारी की। इस दौरान श्रम देय का सात हजार, परिवहन का पांच हजार, व्यापार कर का 22 लाख 74 हजार 976 रुपया, बैंक देय 1लाख 65 हजार रुपया, रायल्टी के 1लाख 58 हजार, स्टाम्प का दस हजार व विद्युत देय का 5 लाख 21 हजार 139 रुपया वसूल किया। इस कार्यवाही से बकाएदारों में हड़कंप की स्थिति रही। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी चलता रहेगा। ताकि शासन के निर्देश के क्रम में अधिक से अधिक राजस्व वसूली का काम किया जा सके। वहीं सभी बकायेदारों से अपील भी की जा रही है कि वह अपने बकाए का भुगतान जल्द से जल्द कर दें, ताकि उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्यवाही ना हो सके।