वाराणसी मंडल अध्यक्ष व मंडल पदाधिकारियों के वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर व चंदौली के जिलाध्यक्षो ने प्रदेश संरक्षक मंडल के मनोनीत सदस्य शिवदयाल गुप्ता को दी बधाई
तारकेश्वर सिंह
चंदौली।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ.प्र के प्रदेश अध्यक्ष श्री सौरभ कुमार जी द्वारा वयोवृद्ध पत्रकार,चंदौली कमालपुर निवासी शिवदयाल गुप्ता जी प्रदेश संरक्षक मंडल का सदस्य मनोनित किये जाने पर वाराणसी मंडल के मंडलाध्यक्ष तारकेश्वर सिंह व सभी मंडल पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष जी का आभार व्यक्त करते हुये शिवदयाल गुप्ता जी के मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि श्री गुप्ता जी के मनोनयन से संगठन को मजबूती मिलेगी। वाराणसी के जिलाध्यक्ष सी.बी तिवारी, गाजीपुर के जिलाध्यक्ष मुन्नीलाल पांडेय, चंदौली के जिलाध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह, मंडल महामंत्री प्रदीप कुमार पांडेय जौनपुर, मंडल महामंत्री विन्देश्वरी सिंह गाजीपुर,मंडल महामंत्री उमेश दुबे,शशिकांत सिंह ने श्री शिवदयाल गुप्ता जी के मनोनयन पर बधाई दी है।