ओमप्रकाश पटेल,शिवानंद मिश्रा, चंदा देवी और आयुष ब्लाक उपाध्यक्ष चुने गय
सभी पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का हर संभव करें निर्वहन – ब्लाक अध्यक्ष अवधेश सिंह
तारकेश्वर सिंह
चकिया।चकिया ब्लाक के सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय पंचायती राज इकाई ग्राम पंचायत संगठन की महत्वपूर्ण बैठक चकिया ब्लाक ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ब्लाक ईकाई के पदाधिकारियों का चयन किया गया। ग्रामप्रधान संघ के महामंत्री पद पर सोनहुल गांव की महिला ग्रामप्रधान निधू सिंह, उपाध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश पटेल, शिवानंद मिश्रा, आयुष, चंदा देवी को मनोनित किया गया। वही केराडीह गांव के ग्राम प्रधान जसवंत कुमार को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। संगठन मंत्री पद पर राकेश गुप्ता, सचिव पद पर राजेश कुमार सिंह व सह सचिव पद पर निशु साहनी और ओम प्रकाश का मनोनयन किया गया। जिला प्रतिनिधि ग्राम प्रधान – रामअवध बनाये गये। संरक्षक मण्डल में ग्राम प्रधान जानकी सिंह, सुधा सिंह, मंगल प्रसाद सिंह, बिन्दो पांडेय, महेश यादव, सीमा गुप्ता, सीमा देवी, रानी बेगम को मनोनीत किया गया। ब्लाक कार्यकारिणी में ग्राम प्रधान लक्ष्मण राम, मारकंडेय सिंह, सुनीता देवी, प्रभा देवी, राजेश कुमार, विनय प्रताप सिंह, पारस सिंह, चंदन कुमार, पुष्पा को सदस्य मनोनित किया गया। पदाधिकारियों के मनोनयन के बाद ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का हर संभव उचित तरह से निर्वहन करते हुये संगठन को एक नया आयाम देकर कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करेंगे।