राजगढ़
मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर छेड़खानी करने लिखित तहरीर थाने पर दिया। महिला ने बताया कि वह घर में स्नान कर रही थी तभी अचानक गांव का ही एक व्यक्ति उसके घर में घुसकर हाथापाई करते हुए छेड़खानी करने लगा, तो मैं किसी तरह उस व्यक्ति को बाहर ढकेल कर अंदर से दरवाजा बंद कर ली। तब वह मेरे घर से भाग गया, यहीं नहीं वह मेरा मुंह व गला दबोच लिया। जिससे मैं किसी तरह अपनी जान बचाई। पीड़िता ने यह भी बताया कि वह गुंडा एवं सरहंग किस्म का व्यक्ति है। मुझे जान से मारने का धमकी भी दिया है। पीड़ित महिला ने मड़िहान थाने में लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। वहीं मड़िहान पुलिस द्वारा महिला पुलिस के साथ महिला का मेडिकल कराया गया।
मड़िहान थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला द्वारा लिखित तहरीर दी गई है। छानबीन की जा रही है, आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।