रक्षासूत्र कार्यक्रम से महिलाओं का आत्मसम्मान बढ़ेगा – विधायक सुशील सिंह
तारकेश्वर सिंह
चंदौली। सैयदराजा क्षेत्र के खजरा स्थित निजी विद्यालय में रक्षाबंधन के अवसर पर मातृ शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सैयदराजा विधानसभा के सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, आशा, समूह की महिलाएं शामिल रही। कार्यक्रम में विधायक सुशील सिंह को सभी महिलाओं ने बारी बारी रक्षासूत्र बांधने का काम किया।इस मौके पर विधायक सुशील सिंह ने कहा कि रक्षाबन्धन एक पावन त्यौहार है। महिलाएं हर क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। कोरोना काल मे महिलाओं ने तमाम कार्यक्रमो में लोगों को जागरूक करने का काम किया। उन्होंने कहा कि रक्षासूत्र कार्यक्रम महिलाओं के आत्मसम्मान को आगे पहुंचाने के लिए किया गया है। हम सभी को महिलाओं के सम्मान के लिए हर समय आगे रहना चाहिए। मातृ शक्ति हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री नौनिहालों के भविष्य को सवारने का काम कर रही है। गांवो में आशाओ ने कोरोना काल में जागरूकता लाकर कोरोना योद्धा का काम किया है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं खुद सशक्त होकर दूसरों को मजबूत करने की भूमिका निभा रही है। महिलाओं को इस मंच के माध्यम से आदर व सम्मान करता हूं।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह, प्रमुख पति महेंद्र सिंह, पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली, राजेश तिवारी, वीरेंद्र जायसवाल, मृत्युंजय सिंह दीपू, परमानंद सिंह, अजय सिंह, इंदल सिंह बाबा, जयप्रकाश उपाध्याय, पवन सिंह, गगन सिंह, टप्पू सिंह, अखिलेश सिंह छोटू आदि रहे।