जितेन्द्र जायसवाल/पिंडरा
पिंडरा। पिंडरा विस् क्षेत्र के खालिसपुर निवासी व वरिष्ठ कोंग्रेसी नेता मनोज कुमार चौबे को पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी तथा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन के संस्तुति पर पूर्वी जोन अध्यक्ष संजीव सिंह सोनू द्वारा उन्हें उत्तर प्रदेश पूर्वी जोन प्रभारी / प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। मनोज चौबे के मनोनयन पर प्रो अनिल उपाध्याय, आनंद चौबे, नेहरू पांडेय, सुरेश श्रीवास्तव, सुभाष राम, सुरेश शर्मा, प्रदीप मौर्य, रामबाबू जायसवाल व अमित मिश्रा ने कहाकि इससे संगठन को और बल मिलेगा।