जितेन्द्र जायसवाल/पिंडरा
पेंशन समेत 21 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन।
पिंडरा। पिंडरा ब्लॉक के ब्लॉक संसाधन केंद्र मंगारी पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान शिक्षको ने कहाकि एक तरफ केंद्र व प्रदेश सरकार आजीवन सरकार की सेवा करने वालो को कर्मचारियों को पुरानी पेंशन से वंचित किया जा रहा है वही दूसरी तरफ जनसेवा का शपथ लेकर एक नही तीन से चार पेंशन मंत्री विधायक द्वारा लिया जा रहा है। सरकार को इसकी कत्तई चिंता नही है कि कर्मचारी जिनका जीविकोपार्जन उसी पर है उससे वंचित किया जा रहा है। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि इसका खामियाजा आगामी विस् चुनाव में भुगतना पड़ेगा। कमर्चारियों के मांगो को दरकिनार कर सरकार नही बन सकती। इसके अलावा शिक्षको ने ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में 21 सूत्रीय मांगों पर अपनी बात रखी।अंत मे खण्ड शिक्षा अधिकारी मंगरु राम को पत्रक सौपा। धरना प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, जिला मंत्री कैलाश नाथ यादव, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष क्षितिज कुमार दीक्षित, जिला संगठन मंत्री संजय सिंह ने सम्बोधित किया। संचालन रामसेवक यादव ने किया । इस दौरान अखिलेश सिंह , अजय कुमार राय , राजेश सिंह , नरेंद्र यादव, चंद्रेश यादव, सर्वेश कुमार सिंह, आनंद कुमार, धर्मेंद्र बहादुर सिंह, प्रमोद सिंह, मनोज सिंह, रामकृपाल यादव, नवीन सिंह, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, बृजेश कुमार , मुनिकेश सिंह , चंद्रशेखर सरोज, अरविंद सिंह , अशोक मिश्रा समेत अनेक लोग रहे।