राजगढ़
विकास खंड राजगढ़ के गोरथरा के ग्राम प्रधान पुनीता देवी ने ग्राम पंचायत अधिकारी अनिरुद्ध तिवारी पर बिना जानकारी के राजवित्त एवं चौदहवां वित्त से लगभग आठ लाख रुपए निकाले जाने की लिखित शिकायत जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्यमंत्री पोर्टल एवं खंड विकास अधिकारी से किया है राजगढ़ विकासखंड मुख्यालय पहाड़ी एवं पिछड़े क्षेत्र होने के कारण यहां पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मनमानी के आगे किसी की नहीं चलती है यह ब्लॉक भ्रष्टाचार के खेल का अड्डा बना हुआ है फर्जी कागजातों के सहारे यहां पर लाखों करोड़ों रुपए का खेल खेला जाता है वर्षों से जमे कर्मचारी अंगद की तरह पांव जमाए बैठे हैं अपने भ्रष्ट कारनामों के लिए विकासखंड कार्यालय चर्चित रहता है समय से कर्मचारी कार्यालय नहीं आते हैं जिससे आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जब मन हुआ कार्यालय आए या नहीं आए इसकी हकीकत अगर औचक निरीक्षण करके किया जाए तो इन भ्रष्टाचारियों के पोल खुल जाएंगे
ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत अधिकारी अनिरुद्ध तिवारी का स्थानांतरण की अन्य ब्लॉक के लिए प्रक्रिया चल रही थी इसी दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी अनिरुद्ध तिवारी ने बिना ग्राम प्रधान की जानकारी के मनमाने तरीके से राज्य वित्त एवं 14 वा वित्त से लगभग ₹800000 निकाल लिए
ग्राम प्रधान जब बैंक पर पहुंचा और खाते का स्टेटमेंट लिया तो उसमें पैसे निकाले जाने की जानकारी हुई पैसे निकाले जाने की जानकारी पर ग्राम प्रधान ने इसकी लिखित शिकायत उच्चाधिकारियों से की ग्राम पंचायत अधिकारी अनिरुद्ध तिवारी के कार्य प्रणाली से नाराज ग्राम प्रधान चौखड़ा विनोद कुमार सिंह ने बीते पखवारे खंड विकास अधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत की थी
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी नंदलाल कुमार ने बताया कि पंचायत अधिकारी अनिरुद्ध तिवारी से 2 दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है अगर इन्होंने जवाब नहीं दिया तो इनके खिलाफ चार्ज शीट की जाएगी यह तो एक मात्र नमूना है अगर उच्च स्तरीय जांच की जाए तो यहां काफी बड़े घोटाले खुल जाएंगे