संतोष शर्मा
अलीनगर। भाजपा युवा मोर्चा के नये जिलाध्यक्ष आशीष रघुवंशी के प्रथम आगमन पर डीडीयू नगर में कई जगहों पर उनका भव्य स्वागत किया गया। चकिया चौमुहानी पर सकलडीहा पश्चिमी के महामंत्री मनोज गोड़ के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नए जिलाध्यक्ष आशीष रघुवंशी को फूल मालाओं से लाद दिया। स्वागत से अभिभूत नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसे वे पूरी निष्ठा एवं दायित्व के साथ निभाने की कोशिश करूंगे। साथ ही सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करूंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। आज हम जैसे युवाओं को भाजपा जो सम्मान दे रही है वह सम्मान कोई अन्य पार्टी नहीं देती। उन्होंने कहा कि 2022 में योगी की सरकार पूर्ण बहुमत से फिर बनेगी। और सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ काम करेगी। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से अखिल सिंह, सुनील चौहान, अभिनव सिंह, जितेंद्र यादव, सौरभ मिश्रा आदि लोग मौजूद थे।