मनमोहन तिवारी
पयागपुर
मंगलवार को विधानसभा पयागपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक कृष्णा पेट्रोलियम स्थित क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी के आवास पर सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री व
अवध क्षेत्र के प्रभारी अमर पाल मौर्य रहे। उन्होने भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन के गुरू सिखाए। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी नीरज सिंह मौजूद रहे। श्री मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है। आज कार्यकर्ताओं की देन की ही है कि प्रदेश व देश में भाजपा की सरकार है। उन्होने कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने के गुरू सिखाए। शीर्ष नेतृत्व द्धारा संचालित होने वाले बूथ विजय आभियान कार्यक्रम को विस्तार से बताया। क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी ने भी कार्यकताओं में जोश भरने का काम किया। उन्होने मुख्य अतिथि श्री मौर्य व विशिष्ट अतिथि श्री सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस दौरान किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष संचित सिंह, महिला मोर्चा की नव निर्वाचित अध्यक्ष डा प्रज्ञा त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष उमा शंकर तिवारी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बृजेश पांडेय, प्रमुख प्रतिनिधि व जिला पंचायत सदस्य समय प्रसाद मिश्र,राकेश पांडेय, विधायक प्रतिनिधि व विधान सभासंयोजक निशंक त्रिपाठी,बीना राज मिश्रा, आनंद पांडेय सच्चिदानंद पाठक , महेन्द्र पाठक सहित सभी मंडल के अध्यक्ष व प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।