बूथ कार्यकर्ता हमेशा से हमारी ताकत रहा है – विधायक साधना सिंह
पीडीडीयूनगर विधायक व चंदौली प्रभारी ने भाजपा ने किया भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मान
तारकेश्वर सिंह
चन्दौली। पीडीडीयूनगर विधायक साधना सिंह और भाजपा की प्रदेश मंत्री व चंदौली प्रभारी मीना चौबे ने शनिवार की देर शाम पीडीडीयूनगर में विधानसभा क्षेत्र के नियामताबाद उत्तरी के बूथ समिति के सदस्यों का अभिनंदन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।बूथ समितियों के सदस्यों के अभिनंदन समारोह में भाजपा की प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी मीना चौबे व विधायक साधना सिंह ने बूथ समिति के सदस्यों का अभिनंदन एवं स्वागत किया।
समारोह में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी बूथ समिति अभिनंदन समारोह में सम्मिलित होकर बूथ समिति के सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। भाजपा की भाजपा की प्रदेश मंत्री श्रीमती मीना चौबे ने बूथ समिति के सदस्यों का अभिनंदन करते हुए कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बूथ स्तर पर कार्य करने वाला पार्टी का कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा हमारे पास समर्पित कार्यकर्ताओं की ऐसी फौज है जो बूथ स्तर पर पार्टी की विजय लक्ष्य को लेकर दिन-रात कार्य करती रहती है। उन्होंने कहा पार्टी अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के परिश्रम व मेहनत के बलबूते पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में एक बार फिर से विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएगी।इस अवसर पर भाजपा विधायक साधना सिंह ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक मजबूत हमारा पार्टी संगठन और पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का ही परिणाम रहा कि पार्टी ने सभी चुनावो में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि पार्टी के बूथ स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और संगठनात्मक गतिविधियों में पूरी तन्मयता से सक्रियता का ही परिणाम है। समारोह में प्रमुख रूप से प्रमोद पटेल ,अनुराग मौर्य, आलोक वरुण, दिलीप सोनकर, राजेश यादव, अमित तिवारी, राजेश दुबे, राघवेंद्र सिंह, आलोक सिंह, राहुल जायसवाल, कुंदन सिंह, विक्की सिंह, मनोज जायसवाल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।