उफनती गंगा में किशोर को छलांग लगान पड़ा मंहगा
गोताखोरों की मदद से किशोर के शव का पता लगाने का प्रयास जारी
तारकेश्वर सिंह
चन्दौली। बुधवार की अलसुबह अलीनगर थाना क्षेत्र के कैली घाट पर उफनाई गंगा में स्नान करने गये किशोर डूबने से मौत हो गयी। किशोर अपनी बहन के ससुराल में रह रहा था। गंगा में उसके डूबने खबर सुनते ही बहन के ससुराल कैली में कोहराम मच गया। मृतक के परिजन चीख चिल्लाते घटनास्थल पर पहुंच गये थे।उधर किशोर के गंगा में डूबने की जानकारी के मिलते ही अलीनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोर के शव की तलाश शुरु कर दिया है। लेकिन समाचार देने तक किशोर का शव नहीं मिल पाया था। वहीं घटना की जानकारी होते ही गंगा किनारे सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गये थे। बताते चले कि गाजीपुर जनपद के परेवां गांव निवासी अंकित (16) अपनी बहन के ससुराल में पिछले दो महीने से रह रहा था। बुधवार की सुबह वह अपने दोस्तों के साथ अलीनगर थाना क्षेत्र के कैली घाट पर गंगा में स्नान करने गया था। गंगा के रौद्र रूप से अंजान अंकित ने गंगा में छलांग लगा दी।देखते ही देखते अंकित डूबने लगा।जबतक लोगों को पता चला और वे कुछ कर पाते। तब तक काफी देर हो चुकी थी। अंकित गंगा की धारा में समा चुका था।हालांकि इस बीच गांव कुछ तैराक युवाओं गंगा में डूबे किशोर को ढूंढ़ने का प्रयास किया।लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। वैसे भी इस दिनों गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुकी है।किशोर के गंगा में डूबने की जानकारी मिलते ही मौके पर अलीनगर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुँच गए थे । उन्होंने बताया कि गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश जारी है। लेकिन अभी तक किशोर का पता नहीं पाया है।