निरीक्षण के दौरान एक कर्मचारी अनुपस्थित मिला, डीएम ने विभागीय कार्यवाही करने का दिया निर्देश
तारकेश्वर सिंह
चंदौली। जनता की समस्याओं से जुड़े सरकारी कार्यो का तत्काल व समयवद्ध निस्तारण करना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिये अधिकारियों व कर्मचारियों का कार्यालय में उपस्थिति की समयसीमा सुनिश्चित की गयी है।इसी को मद्देनजर रखते हुये जिलाधिकारी संजीव सिंह ने गुरुवार को जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक कर्मचारी अनुपस्थित पाया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुये विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिये। निरीक्षण के समय जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रम्हचारी दूबे मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान लेखा अनुभाग के कार्यालय में ग्राम पंचायतों के रिकार्ड की फाईलों को ठीक ढ़ग से नहीं रखा देख कर जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया। उन्होंने पटल सहायकों से इसकु जानकारी ली। साथ ही ऑलमारी में फाइलों को सही तरीके से रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यालय में फाइलों के रखरखाव व जीपीएफ पासबुक पर प्रविष्टि कई सालों से नही होने को देखकर नाराजगी जताई।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर किये गए शिकायतों का फोन कर शिकायतकर्ता से स्वंय जानकारी ली। जानकारी के समय कुछ समस्याएं का निस्तारण पाया गया कुछ शिकायतें लंबित पायी गयी। जिस पर उन्होंने समुचित निस्तारण के निर्देश दिए। अर्जित अवकाश कई कर्मचारियों का दर्ज नही होने पर भी उन्होंने गहरी नाराजगी जताते हुए फाइलों को मेंटेन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा निलंबित कर्मचारियों की सूची, भविष्य निधि पासबुक, वसूली जाँच रजिस्टर, आर टी आई फाइले, टेक्निकल सेंगसन की फाइलों, आईजीआरएस की फाइलों को विस्तार से देखा गया।