शेषमणी सिंह
बबुरी। बबुरी क्षेत्र के नौगरहा गांव निवासी भाजपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर शंभू नाथ को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा का चंदौली जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में हर्ष व्यक्त किया।क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी।इस दौरान अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष शंभू नाथ गोंड ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो मुझे नई जिम्मेदारी दी है उसका निर्वहन में पूरी निष्ठा लगन और ईमानदारी से करूंगा। उन्होंने कहा कि जिले में अनुसूचित मोर्चे की एक अच्छी टीम गठित की जायेगी जिससे पार्टी के ग्राफ को जनता के बीच बढ़ाया जा सके। ताकि आगामी चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी के प्रति जागरूक कर पार्टी को अधिक से अधिक मजबूती प्रदान हो सके।इस दौरान प्रमोद चौबे ,अविनाश प्रधान, संदीप सिंह,मनोज सिंह,राम जी गोंड ,संजय पासवान ,मनोहर खरवार, बब्बन राम ,रामाशंकर खरवार, डब्बू तिवारी, विवेक इत्यादि लोग उपस्थित रहे।