देश के पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिये सीएनजी से चलने वाले वाहनों पर देना होगा जोर – कर्ण सिंह उप प्रबंधक गैस अथारिटी आफ इंडिया
ई.अवधेश सिंह
चकिया।चकिया क्षेत्र के चकिया मुगलसराय मार्ग पर गोल्हिया गांव के समीफ मुख्य मार्ग स्थित फॉर्मूला पेट्रोल पंप पर सीएनजी पंप खुलने से उन लोगों ने राहत महसूस किया है जिन्हें अपने सीएनजी से चलने वाले चार पहिया वाहनों में सीएनजी भरवाने के लिये वाराणसी जाना पड़ता था। चकिया में सीएनजी गैस एजेंसी खुल जाने से चार पहिया वाहनों का संचालन सस्ता होगा। तथा फॉर्मूला पेट्रोल पंप पर चंदौली जनपद के पहले सीएनजी वितरण केंद्र का उद्घाटन करते हुए गैस अथॉरिटी आफ इंडिया के उपप्रबंधक कर्ण सिंह ने कहा कि भविष्य में देश को पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिये लोगों की सीएनजी से चलने वाले वाहनों के उपयोग पर जोर देना होगा। उन्होंने कहा कि 100 रुपये का पेट्रोल भरवा कर हम चार पहिया वाहन से जहां 15 किलोमीटर की यात्रा करते हैं। वही सीएनजी के साढ़े 57 रुपये प्रति किलोग्राम के दर से सीएनजी भरवा कर 30 किमी तक का सफर आसानी से तय कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सीएनजी बड़ी मात्रा में उपलब्ध है। सीएनजी के उप महाप्रबंधक ने उद्घाटन के अवसर पर मौजूद चार पहिया वाहनों के मालिकों से सीएनजी का प्रयोग करने की अपील की। उद्घाटन के अवसर पर फॉर्मूला वन के प्रबंधक आनंद कुमार सिंह ने कहा कि इस पंप से चार पहिया वाहनों को सीएनजी दिया जाना आरंभ हो चुका है। ऐसा होने से वाहन मालिकों को काफी सुविधा होगी। इस दौरान मुख्य प्रबंधक एनके नीरज, इंडियन आयल के बिक्री अधिकारी प्रियम श्रीवास्तव सहित क्षेत्र के सम्मानित वाहन मालिक उपस्थित रहे।